
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 3 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 31.46 प्वाइंट्स यानी 0.04% की फिसलन के साथ 85,106.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 46.20 प्वाइंट्स यानी 0.18% की गिरावट के साथ 25,986.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर पाइन लैब्स कंसालिडेटेड लेवल पर ₹32 करोड़ के घाटे से ₹5.97 करोड़ के मुनाफे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 17.8% बढ़कर ₹650 करोड़ पर पहुंच गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स (RSBVL) ने द हंड्रेड (The Hundred) की ओवल इनविंसिबल्स फ्रैंचाइजी में सरे काउंटी क्रिकेट क्लब (Surrey County Cricket Club) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। RSBVL ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से 6.03 करोड़ ब्रिटिश पौंड में ओवल इनविंसिबल्स में 49% हिस्सेदारी हासिल की है। इस नई साझेदारी के तहत वर्ष 2026 से पुरुष और महिला दोनों टीमों को MI London के नाम से जाना जाएगा।
जेके सीमेंट ने बिहार में अपने पन्ना प्लांट में 33 लाख टन सालाना क्षमता वाली क्लिंकर लाइन-2 चालू कर दी है। इसके चालू होने के साथ पन्ना प्लांट की क्लिंकर कैपेसिटी सालाना 33 लाख टन से बढ़कर 66 लाख टन हो गई है।
रेल विकास निगम को दक्षिण रेलवे से ₹145.34 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।
RailTel Corporation of India
रेलटेल को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) से ₹48.78 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।
हार्दिक गौड़ा और एमएस जथिन इंफ्रा के साथ मुक्का प्रोटीन्स के ज्वाइंट वेंचर को बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से ₹474.89 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।
पेस डिजिटेक की सहायक कंपनी लाइनेज पावर को अद्वैत ग्रीनर्जी से एलएफपी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और इससे जुड़े इक्विपमेंट्स के लिए ₹99.71 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस ने अरुण कुमार सिंह को 7 दिसंबर से फिर से ओएनजीसी का चेयरमैन बनाने की मंजूरी दी है। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट पर एक साल के लिए होगी।
आज इंजीनियर्स इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो पटेल इंजीनियर्स के राइट्स की भी आज एक्स-डेट है।
आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।