RIL share price : जेपी मॉर्गन और जेफरीज के बाद अब सिटी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बुलिश, जानिए क्या है टारगेट प्राइस – ril share price after jp morgan and jefferies now citi is also bullish on reliance industries know its target price



Reliance Industries share price : जेपी मॉर्गन और जेफरीज के बाद अब सिटी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पर बुलिश हैइसने भारतीय ऑयल एंड गैस स्पेस में RIL को अपना टॉप पिक बताया है। सिटी ने इस शेयर पर खरीदारी की सलाह के साथ 1800 रुपए से ज्यादा के लक्ष्य दिए हैं। ब्रोकरेज ने भारती एयरटेल के वित्त वर्ष 2027 के EV/EBITDA को 14 गुना बढ़ा दिया है। वहीं, जियो का EV 135 अरब डॉलर से बढ़ा कर 145 अरब डॉलर कर दिया है। रिलायंस रिटेल से डिमर्ज होने के बाद रिलायंस कंज्यूमर में RIL की हिस्सेदारी के लिए SOTP में 63 रुपये प्रति शेयर जोड़े गए है।

जेफरीज ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर 1,785 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ ‘buy’ कॉल बनाए रखा, जिसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 14 फीससदी से ज़्यादा की बढ़त हो सकती है। जेफरीज का कहना कि रिलायंस के तीनों मेन वर्टिकल्स यानी डिजिटल सर्विस, रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल्स, FY26 की शुरुआत से डबल-डिजिट ग्रोथ दे रहे हैं। ब्रोकरेज ने आगे कहा कि जियो का आने वाला IPO जल्द ही टैरिफ में दखल दे सकता है, जिससे टेलीकॉम सेगमेंट में और तेज़ी आ सकती है। इसके अलावा, RIL का स्टॉक अपने लॉन्ग-टर्म मीन EV/EBITDA मल्टीपल से नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे इसका रिस्क-रिवॉर्ड अच्छा बना हुआ है।

इसके पहले जेपी मॉर्गन ने भी अपनी ‘ओवरवेट’ रेटिंग बनाए रखी थी। ब्रोकरेज की दलील है कि FY24-25 में देखने को मिली रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स की कमजोरी अब पीछे छूट गई है और मौजूदा रिफाइनिंग मजबूती से अर्निंग्स अपग्रेड की गुंजाइश है। इसने Jio IPO, टैरिफ में बढ़ोतरी की उम्मीद,नए एनर्जी बिजनेस की कमीशनिंग और मजबूत रिटेल ग्रोथ जैसे संभावित ट्रिगर की ओर भी इशारा किया था।

न्यू एनर्जी करोबार को लेकर बनी उम्मीद

दूसरे ब्रोकरेज भी कंपनी के न्यू एनर्जी करोबार को लेकर आशावादी नजर आ रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल ने हाल ही में अपने मॉडल में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग वर्टिकल को शामिल करने के बाद स्टॉक के लिए अपना प्राइस टारगेट बढ़ाया है। जबकि UBS ने मज़बूत रिफाइनिंग मार्जिन और इंसुलेटेड क्रूड सोर्सिंग का हवाला देते हुए अपनी ‘BUY’ रेटिंग दोहराई है। हाल ही में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दिए गए LSEG डेटा के मुताबिक, रिलायंस पर एवरेज एनालिस्ट रेटिंग ‘BUY’ बनी हुई है, जिसका मीडियन टारगेट प्राइस 1,685 रुपए प्रति शेयर है।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top