
Stock Market : भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार हो रहा है। हालांकि दूसरे एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे हैं। लेकिन कल अमेरिका में लगातार 5 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया था। डाओ जोंस 400 अंक से ज्यादा गिरा था। S&P और नैस्डैक पर भी दबाव था। क्रिप्टो में भारी गिरावट से बाजार का मूड बिगड़ा था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
क्रिप्टो में बिकवाली
Bitcoin में गिरावट का दौर जारी है। यह 85,000 डॉलर के स्तर तक गिर गया है। मार्च के बाद इसमें एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। नवंबर में Bitcoin 90000 डॉलर तक गिरा था। कल इसमें 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बिकवाली आई।
चांदी ने फिर बनाया रिकॉर्ड हाई
चांदी ने फिर रिकॉर्ड हाई बनाया है। MCX पर इसके भाव 1 लाख 82 हजार तो इंटरनेशनल मार्केट में 58 डॉलर के पार निकल गए हैं। सोना भी 6 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है। अमेरिका में दरें घटने की उम्मीद और बदलते जियो पॉलिटिकल हालात से इनको सपोर्ट मिल रहा है।
उम्मीद से बेहतर हीरो मोटो की सेल्स
नवंबर में हीरो मोटो की बिक्री उम्मीद से कहीं बेहतर रही है। कंपनी की सेल्स 31% से ज्यादा बढ़कर 6 लाख यूनिट्स के पार निकली है। कंपनी के एक्सपोर्ट्स में भी करीब 70% का उछाल दिखा है।
Bajaj Hsg Fin में बड़ी ब्लॉक डील
बजाज हाउसिंग फाइनेंस में आज बड़ी ब्लॉक डील की खबर है। प्रोमोटर कंपनी बजाज फाइनेंस 2% हिस्सेदारी बेचेगी। सूत्रों के मुताबिक यह सौदा करीब साढ़े 9 परसेंट डिस्काउंट पर 95 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस पर हो सकता है।
आज खुलेगा Bank of Maha का OFS
Bank of Maharashtra का ऑफर फॉर सेल नॉन रिटेल के लिए आज खुलेगा। इसके जरिए सरकार 5 परसेंट हिस्सा बेच रही है। एक परसेंट ग्रीन शू ऑप्शन भी मौजूद है। इसकी फ्लोर प्राइस 54 रुपए प्रति शेयर है।
BDL को 2462 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर
BDL का शेयर आज फोकस में है। कंपनी को भारतीय सेना से 2462 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और सर्फेस-टू-एयर मिसाइल के लिए हैं।
14 महीने के निचले स्तर पर अक्टूबर IIP
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर IIP 14 महीने के निचले स्तर पर है। यह 4% से घटकर 0.4% पर पहुंच गई है। मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, इलेक्ट्रिसिटी समेत सभी सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई है।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 76.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 49,495.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.13 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.90 फीसदी चढ़कर 27,589.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 26,058.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 3,892.55 के स्तर पर दिख रहा है।
अमेरिकी बाजार
सोमवार को US मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए। ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और इकोनॉमिक डेटा से दबाव दिखा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 427.09 पॉइंट्स या 0.90% गिरकर 47,289.33 पर, S&P 500 36.46 पॉइंट्स या 0.53% गिरकर 6,812.63 पर और नैस्डैक कंपोजिट 89.76 पॉइंट्स या 0.38% गिरकर 23,275.92 पर बंद हुआ।
FIIs और DIIs का एक्शन
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 1 दिसंबर को लगातार तीसरे सेशन में अपनी बिकवाली जारी रखी, उन्होंने 1171 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने उसी दिन 2558 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।