
क्राफ्ट्स्मैन ऑटोमेशन (सीएएल) मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल (एमएंडएचसीवी) और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट (सीई) सेगमेंट्स के लिए प्रिसिजन-मशींड पावरट्रेन कंपोनेंट्स बनाती है। तेजी से बढ़ते एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स बिजनेस से कंपनी की ग्रोथ आगे अच्छी रहने की उम्मीद है। सीएएल डेटा सेंटर्स के लिए स्टेशनरी इंजन मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी पैठ बना रही है। वह तेज ग्रोथ की संभावना वाले इस सेगमेंट में अपनी क्षमता भी बढ़ा रही है। सीएएल का शेयर 2025 में 32 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते एक साल में इसका रिटर्न 40 फीसदी रहा है।
इस सेगमेंट से कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 107 फीसदी बढ़ा है। इसमें सीएएल के बिजनेस में तेज ग्रोथ के साथ ही हाल में किए गए डीआर एक्सिएन और सीनबीम बिजनेसेज का हाथ है। Sunbeam का रेवेन्यू दूसरी तिमाही में 330 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 6 फीसदी रहा। कंपनी सनबीम की रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है। वह इसके ऑपरेशंस को गुड़गांव से भिवाड़ी में बने नए प्लांट में शिफ्ट कर रही है। कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि इससे ऑपरेशनल एफिशियंसी बढ़ेगी।
Craftsman Automation (CAL) ने FY27 तक 10 फीसदी मार्जिन का टारगेट तय किया है। DR Axion (DRA) India के अधिग्रहण से सीएएल को अपने एल्युमीनियम पोर्टफोलियो के डायवर्सिफिकेशन में मदद मिली है। पहले कंपनी का 80 फीसदी रेवेन्यू टू-व्हीलर्स से आता था। अब 55 फीसदी रेवेन्यू पैसेंजर्स व्हीकल्स से आ रहा है। एल्युमीनियम बिजनेस कंपनी की ग्रोथ का इंजन बना रहेगा। कंपनी को भिवाड़ी और होसुर में एलॉय व्हील प्लांट्स से मदद मिलेगी। कंपनी के पास घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट से अच्छा ऑर्डर है। सनबीम की रीस्ट्रक्चरिंग का कंपनी को FY27 से फायदा मिलने लगेगा।
CAL पावरट्रेन सेगमेंट का रेवेन्यू दूसरी तिमाही 538 करोड़ रुपये रहा। इस सेगमेंट की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 25 फीसदी रही। सीवी सेक्टर की तरफ से डिमांड कमजोर बनी हुई है। लेकिन, मैनेजमेंट को FY27 से ग्रोथ तेज होने और मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी को नॉन-ऑटो अप्लिकेशंस और यूरोप और अमेरिका में आउटसोर्सिंग के मौकों का फायदा मिलेगा। कंपनी ने हाल में जर्मनी की सब्सिडियरी Fronberg Guss का अधिग्रहण किया है।
डेटा सेंटर स्टेशनरी इंजन सेगमेंट से कंपनी को कई साल तक अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। मैनेजमेंट को इस वर्टिकल से रेवेन्यू FY29-FY30 तक बढ़कर 10 करोड़ डॉलर पहुंच जाने की उम्मीद है। कंपनी की 50 फीसदी ऑर्डरबुक सिक्योर्ड है। एल्युमीनियम बिजनेस कंपनी के लिए ग्रोथ इंजन बना रहेगा। अभी CAL के शेयरों में FY27 की अनुमानित अर्निंग्स के 32 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। यह 5 साल के औसत मल्टीपल से कम है। इनवेस्टर्स शेयर में गिरावट आने पर इसमें निवेश बढ़ा सकते हैं।