Tobacco stocks fall : ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स में गिरावट, सरकार के भारी लेवी के प्रस्ताव ने दिखाया असर – tobacco stocks fall itc godfrey phillips fall governments proposal of heavy levy shows effect



Tobacco stocks fall : सोमवार, 1 दिसंबर को ITC और Godfrey Phillips समेत सभी तंबाकू कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट आई है। CNBC आवाज़ ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि सरकार प्रपोज़्ड ‘हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी’ फ्रेमवर्क के तहत सिगरेट, तंबाकू प्रोडक्ट्स और पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग पर भारी सेस और एक्साइज ड्यूटी लगाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रपोज़ल में हर 1,000 सिगरेट पर 2,700-11,000 रुपए का सेस शामिल है।

65mm तक के फिल्टर स्टिक के लिए हर 1,000 सिगरेट पर 3,000 रुपए सेस का सुझाव दिया गया है और 65-70mm स्टिक के लिए हर 1,000 सिगरेट पर 4,500 रुपए का सेस लगाया जा सकता है। सिगार और Cheroots पर 25 फीसदी सेस लगाया जाएगा। पान मसाला बनाने वाली मशीन क्षमता पर भी सेस संभव है।

अपडेट जारी……………………



Source link

Scroll to Top