
Stock market news : बैंक निफ्टी ने सोमवार को पहली बार 60,000 के निशान से ऊपर खुल कर इतिहास रच दिया और 60,114.05 के शुरुआती हाई पर पहुंच गया। इंडेक्स अभी शुरुआती दौर में 0.4 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है और पिछले हफ़्ते की रिकॉर्ड-सेटिंग रैली को और बढ़ा रहा है। इंट्राडे में बैंक निफ्टी 60,100 के पार जाता दिखा है। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इंडेक्स में250 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी नजर आ रही है।
बैंक निफ्टी आज 60,102.05 के स्तर पर खुल कर 60,114.05 के हाई पर गया। आज का इसका दिन का लो 59,888.35 है। वहीं, पिछले दिन यह 59,752.70 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल इंडेक्स 60,036.45 के स्तर पर नजर आ रहा है। इंडेक्स की तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंक ऑफ बड़ौदा का है। यह शेयर 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ 295.70 रुपए के आसपास नजर आ रहा है। वहीं, कोटक बैंक में 1.24 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। SBIN में भी 1.03 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। PNB में भी 0.96 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।
केनरा बैंक 0.45 फीसदी की बढ़त दिखा है। वहीं, ICICIBANK 0.32 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। AUBANK में भी 0.22 फीसदी की तेजी है। HDFCBANK 0.19 फीसदी की और AXISBANK में 0.16 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। IDFCFIRSTB भी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सिर्फ FEDERALBNK और INDUSINDBK ही लाल निशान में दिख रहे है। इनमें 0.12 फीसदी और 0.33 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा के हालिया कमेंट्स के बाद आई तेजी
बैंकिंग स्टॉक्स में लगातार बनी मजबूती, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा के हालिया कमेंट्स के बाद आई है, जिन्होंने पिछले हफ़्ते एक टीवी इंटरव्यू में दोहराया था कि 3-5 दिसंबर को होने वाली MPC मीटिंग से पहले पॉलिसी इंटरेस्ट रेट्स को कम करने की “निश्चित रूप से गुंजाइश” है। ग्लोबल मॉनेटरी ईजिंग की उम्मीदें ने भी घरेलू फ़ाइनेंशियल्स में तेजी बनाए रखने में मदद की है
बैंक निफ्टी के पहली बार 60,000 के पार जाने और बेंचमार्क इंडेक्स के नए पीक पर पहुंचने के साथ, लिक्विडिटी, रेट-कट की उम्मीदों और बड़े पैमाने पर रिस्क लेने की क्षमता के दम पर मार्केट दिसंबर में मजबूती के साथ एंट्री कर रहा है।
एक्सपर्ट्स की राय
एंजेल वन में टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले का कहना है कि डेली चार्ट पर, बैंक निफ्टी ने हायर-टॉप, हायर-बॉटम स्ट्रक्चर बनाए रखा है, जहां 20 DEMA की ओर हर छोटी गिरावट ने खरीदारी आई है। हालांकि, अब मोमेंटम ऑसिलेटर्स के ओवरबॉट टेरिटरी में होने से,ऊपर जाने की रफ़्तार धीमी हो गई है। बुधवार की मज़बूत बुलिश कैंडल के अलावा, हाल के सेशन में छोटी बॉडी वाली कैंडल्स और डोजी फ़ॉर्मेशन दिखे हैं,जो शॉर्ट-टर्म ब्रीथर फ़ेज़ को दिखाते हैं। ऐसे सेटअप में, हायर ज़ोन में तेजी का पीछा करने के बजाय बाय-ऑन-डिप अप्रोच अपनाना समझदारी होगी।
बुधवार का प्राइस एक्शन राइजिंग थ्री कंटिन्यूएशन पैटर्न जैसा दिखता है। इस फ़ॉर्मेशन की ऊपरी बाउंड्री 59,300 के आसपास अब तत्काल सपोर्ट का काम कर रही है और नीचे की तरफ बुधवार का ओपन-लो मारुबोज़ू लो 58,800 के पास एक अहम सपोर्ट ज़ोन बना हुआ है। ऊपर की तरफ, 60,000 का साइकोलॉजिकल रेजिस्टेंस पर मोमेंटम थमने की उम्मीद है, इसके बाद जुलाई-अगस्त की गिरावट का रेसिप्रोकल गोल्डन रिट्रेसमेंट 60,150 के आसपास होगा, जो अगला बड़ा रेजिस्टेंस हो सकता है। ट्रेडर्स को सलाह है कि वे इन खास लेवल पर नज़र रखें और ट्रेंड खत्म होने के साफ संकेत मिलने तक गिरावट पर खरीदने की स्ट्रैटेजी अपनाते रहें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।