Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में दबाव, क्रूड में उछाल – global market gift nifty rises asian markets under pressure crude rises



Global Market:गिफ्ट निफ्टी 120 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा। US मार्केट भी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि एशियाई बाजारों में दबाव नजर आ रहा है। इस बीच OPEC+ के कंफर्म करने के बाद तेल की कीमतों में तेज़ी आई कि वे पहली तिमाही में प्रोडक्शन बढ़ाने के प्लान पर कायम रहेंगे। ब्रेंट $63 प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड कर रहा था, और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट $60 के करीब था।

अमेरिकी बाजारों का हाल

शुक्रवार को आधे दिन के लिए ट्रेडिंग हुई। तीनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। शुक्रवार को शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) में तकनीकी खराबी आई। तकनीकी खराबी से प्री-ट्रेड में परेशानी हुई। कूलिंग सिस्टम में खराबी से परेशानी हुई। लगातार 7वें महीने डाओ तेजी के साथ बंद हुआ। मार्च के बाद पहली बार नैस्डेक में दबाव दिखा। नवंबर में नैस्डेक ने निगेटिव रिटर्न दिया।

US-वेनेजुएला तनाव बढ़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने कहा वेनेजुएला के ऊपर का हवाई क्षेत्र बंद माना जाएगा। वेनेजुएला के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद माना जाएगा। वेनेजुएला ने कहा कि इस तरह के बयान बल प्रयोग की धमकी हैं। हम डॉनल्ड ट्रंप के फैसले को नहीं मानते हैं। किसी भी विदेशी ताकत की दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

नेतन्याहू पर मुकदमा

नेतन्याहू पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी, विश्वासघात के आरोप लगा है। साउल एलोव्तिच के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप है। नेतन्याहू को समाचार चैनल से पॉजिटिव मीडिया कवरेज मिली। 30 नवंबर को नेतन्याहू ने कोर्ट में क्षमादान याचिका दी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 107.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 49,318.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.39 फीसदी गिरकर 27,522.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 26,070.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 3,903.55 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top