Stocks to Watch: Lenskart, NCC, Waaree Energies और ICICI Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर, फटाफट तगड़ी कमाई का मौका – stocks to watch today lenskart ncc groww maharashtra seamless waaree energies hg infra ntpc authum investment gail tejas networks in focus sensex nifty



Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 28 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 13.71 प्वाइंट्स यानी 0.02% की फिसलन के साथ 85,706.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 12.60 प्वाइंट्स यानी 0.05% की गिरावट के साथ 26,202.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Emmvee Photovoltaic Power

आज हाल ही में लिस्ट हुई एम्मवी फोटोवोल्टैक पावर कारोबारी नतीजे जारी करेगी।

Lenskart Solutions Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.6% बढ़कर ₹102.2 करोड़, रेवेन्यू 20.8% उछलकर ₹2,096.1 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 44.6% बढ़कर ₹414.4 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 16.50% से 19.76% पर पहुंच गया।

एनसीसी को नवंबर महीने में ₹2,062.71 करोड़ के एक बड़े ऑर्डर के अलावा कुल ₹530.72 करोड़ के तीन और ऑर्डर मिले। इन तीन ऑर्डरों में से ₹321.18 करोड़ बिल्डिंग डिविजन से, ₹129.77 करोड़ जल विभाग से और ₹79.77 करोड़ परिवहन विभाग से संबंधित हैं।

ब्रिगेड ग्रुप ने हैदराबाद के बेगमपेट में एक प्रीमियम आवासीय परियोजना को लेकर एक जमीन के मालिक के साथ ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है। इस प्रोजेक्ट में करीब 5 लाख स्क्वेयर फुट एरिया डेवलप होगा जिससे ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिल सकता है।

महाराष्ट्र सीमलेस को सीमलेस पाइप की सप्लाई के लिए ओएनजीसी से ₹217 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

अरविंद स्मार्टस्पेसेस ने अहमदाबाद में एक नई आवासीय बहुमंजिला परियोजना का अधिग्रहण किया है। इसमें बिक्री लायक 3.6 लाख स्क्वेयर फीट एरिया तैयार होगा और ₹400 करोड़ का रेवेन्यू जेनेरेट हो सकता है।

वारी एनर्जीज को से 140 मेगावाट सौर मॉड्यूल की सप्लाई का घरेलू ऑर्डर मिला है।

आईसीआईसीआई बैंक ने प्राइवेट प्लेसमेंट पर ₹1 करोड़ की फेस वैल्यू वाले 3,945 नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) ₹3,945 करोड़ में एलॉट किए हैं। इन बॉन्ड्स को केयर रेटिंग्स ने केयर एएए; स्टेबल और आईसीआरए ने आईसीआरए एएए (स्टेबल) रेटिंग दी है।

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग की सहायक कंपनी एचजी चोरानिया बेस ने लॉन्ग-टर्म बेसिस पर 300 मेगावाट/600 मेगावाट घंटे की बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की खरीद के लिए गुजरात ऊर्जा विकास निगम (जीयूवीएनएल) के साथ एक बैट्री एनर्जी स्टोरेज पर्चेज एग्रीमेंट किया है।

न्यूलैंड लैब ने हैदराबाद के तुर्कपल्ली में कंपनी के पट्टे पर दिए गए कैंपस में एक आरएंडडी सेंटर सेट अप करने के लिए ₹189 करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर को मंजूरी दी है।

Billionbrains Garage Ventures (Groww)

राइट इश्यू के जरिए ग्रो की बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने सब्सिडरी फिनविजार्ड टेक्नोलॉजी में ₹104.47 करोड़ डाले हैं।

पीएनबी गिल्ट के मुख्य सीएफओ और चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर चंद्र प्रकाश ने इस्तीफा दे दिया है, जो 28 नवंबर से प्रभावी होगा।

Reliance Industries, Bharti Airtel, Vodafone Idea

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो ने अक्टूबर में 19.97 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि सितंबर में 32.49 लाख ग्राहक जुड़े थे जबकि भारती एयरटेल ने पिछले महीने 12.52 लाख नेट सब्सक्राइबर्स जोड़े जबकि सितंबर में 4.37 लाख ग्राहक इससे जुड़े थे। वहीं दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया को करारा झटका लगा और सितंबर महीने में इसने 7.44 लाख सब्सक्राइबर्स गंवाए थे जबकि अक्टूबर महीने में सब्सक्राइबर्स का नेट लॉस 20.83 लाख रहा।

आरबीआई ने कुछ नियमों के उल्लंघन को लेकर एचडीएफसी बैंक पर ₹91 लाख का जुर्माना लगाया है। इस बीच बैंक के बोर्ड ने 1 फरवरी, 2026 से चीफ एचआर ऑफिसर के रूप में विभाष नाइक की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है।

बल्क डील्स

Yatharth Hospital & Trauma Care Services

प्रमोटर नीना त्यागी ने यथार्थ हॉस्पिटल के 56.33 लाख शेयर (5.8% इक्विटी कैपिटल) ₹716.98 की दर से ₹403.93 करोड़ में बेच दिए। वहीं कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने प्रति शेयर ₹719.37 की दर से ₹57.5 करोड़ में 8 लाख शेयर (0.83% हिस्सेदारी) और खरीदे तो कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजर्स ने भी ₹721.89 की दर से ₹39.7 करोड़ रुपये में 5.5 लाख शेयर (0.57% हिस्सेदारी) खरीद ली। सितंबर 2025 तक कंपनी में 61.64% के कुल प्रमोटर होल्डिंग में से नीना त्यागी की हिस्सेदारी 6.47% थी तो कोटक मल्टीकैप फंड के जरिए कोटक महिंद्रा ट्रस्टी कंपनी के पास 3.96% हिस्सेदारी थी।

आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top