Trading plan : निफ्टी और निफ्टी बैंक में लॉन्ग पोजीशन लेकर जाएं, बाजार के ट्रेंड पर भरोसा करें – trading plan take long positions in nifty and nifty bank trust the market trend



Trading plan : न्यू हाई लगाने के बाद बाजार में कंसॉलिडेशन देखने को मिल रहा है। हलांकि बैंक निफ्टी में तेजी का मोमेंटम कायम है। इसने आज भी नया हाई बनाया है। निफ्टी 26200 के ऊपर टिका है। लेकिन मिड और स्मॉलकैप पर हल्का दबाव है। उधर इंडिया VIX करीब 5 परसेंट नीचे है। ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। M&M और हिंदुस्तान जिंक के शेयर करीब 2-3 परसेंट चढ़े हैं। साथ ही फार्मा, और FMCG में भी रौनक है। लेकिन कैपिटल मार्केट, NBFCs और एनर्जी में कमजोरी नजर आ रही है। MCX और श्रीराम फाइनेंस FNO के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

उम्मीद से कम ट्रांसमिशन टैरिफ बढ़ने से GAIL टूटा है। ये शेयर करीब 5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है। 33 परसेंट बढ़ोतरी की मांग के मुकाबले PNGRB ने सिर्फ 12 परसेंट टैरिफ ही बढ़ाया है। जेफरीज की बुलिश रिपोर्ट से रिलायंस 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है। जेफरीज ने 14% ऊपर के टारगेट दिए हैं। कंपनी ने कहा कि FY26 की शुरुआत से तीनों बिजनेस में डबल डिजिट ग्रोथ दिख रही है।

अदानी ग्रुप के शेयरों में भी चौतरफा खरीदारी है। अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। उधर अदानी ग्रीन, अदानी गैस और अदानी एनर्जी में भी अच्छी मजबूती आई है। 2013 से NSEL घोटाले में फंसे ट्रेडर्स को NCLT से बड़ी राहत मिली है। NCLT ने NSEL और क्रेडिटर्स के बीच सेटलमंट को मंजूरी दे दी है। इससे करीब 5700 ट्रेडर्स को 1,950 करोड़ रुपए का पेमेंट होगा। 63 MOONS में 13 परसेंट से ज्यादा की तेजी है।

बाजार एक दायरे में

बाजार: अब आगे क्या

अनुज सिंघल की सलाह है कि बाजार में बने रहें और गिरावट में पोजीशन जोड़ें। आज GDP के आंकड़े काफी अहम होंगे। अगले हफ्ते RBI की सबसे अहम MPC बैठक होगी। सोमवार से नवंबर ऑटो बिक्री आंकड़े आएंगे। बैंक निफ्टी अभी भी सबसे स्ट्रॉन्ग है। निफ्टी के लिए 26,075-26,125 पर सपोर्ट और 26,300-26,350 पर रेजिस्टेंस है।

निफ्टी बैंक में अनुज सिंघल की बने रहने की सलाह है। उनका कहना है कि बैंत निफ्टी में बने रहें, 60,000 के ऊपर और बड़े लक्ष्य हासिल होते दिख सकते हैं। 59,500 का अब नया ट्रेलिंग SL रखें।

सोमवार के लिए रणनीति

निफ्टी और निफ्टी बैंक में लॉन्ग पोजीशन लेकर जाएं। बाजार के ट्रेंड पर भरोसा करें। गैपडाउन हुआ भी तो पोजीशन जोड़ने का मौका होगा। थोड़ा वीकेंड रिस्क तो आपको लेना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top