
Lupin share price : ल्यूपिन में आज 2 फीसदी की तेजी बनी हुई है। जेफरीज के बुलिश नजरिए ने स्टॉक में जोश भर दिया है। फिलहाल 12.15 बजे के आसपास ये शेयर 49.20 रुपए यानी 2.46 फीसदी की तेजी के साथ 2048 रुपए के आसपास नजर आ रहा था। आज का इसका दिन का हाई 2,049.80 रुपए है। जेफरीज इस स्टॉक पर बुलिश उसका कहना है कि कंपनी का वित्त वर्ष 2027 तक US से 1 डॉलर रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य है। वित्त वर्ष 2027 तक US से 24-25 फीसदी EBITDA का टारगेट है।
कंपनी के बायोसिमलर बिजनेस में तेज ग्रोथ संभव
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के बायोसिमलर बिजनेस में तेज ग्रोथ संभव है। आगे स्पेशियलिटी इंवेस्टमेंट भी जारी रहेंगे। वित्त वर्ष 2030 तक कॉम्प्लेक्स जेनरिक और स्पेशियलिटी से 70 फीसदी आय संभव है। भारतीय कारोबार में भी 200-300 बेसिस प्वाइंट आउटपरफॉर्मेंस की उम्मीद नजर आ रही है। अपने इस एनालिसिस के आधार पर जेफरीज ने स्टॉक पर Buy कॉल देते हुए 2,300 रुपए प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।