Groww Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 12% बढ़कर ₹471 करोड़ रहा, लेकिन रेवेन्यू 9.5% लुढ़का – groww q2 results net profit rises 12 percent yoy to rs 471 crore but revenue falls 9 5 percent



Groww Q2 Results: ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलेनियर्स गैराज वेंचर्स ने शुक्रवार 21 नवंबर को लिस्टिंग के बाद अपने पहले तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 12% बढ़कर 471.4 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 420.16 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में इस दौरान 9.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ग्रो ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू घटकर 1,018.7 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,125.39 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के खर्चों में भी बड़ी कटौती आई। कंपनी के खर्च सितंबर तिमाही में गिरकर 432.6 करोड़ रुपये रह गए, जिससे उसके नेट प्रॉफिट को सपोर्ट मिला।

शेयर प्राइस में उतार-चढ़ाव

हालांकि आज शेयर में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। सुबह 9:56 बजे Groww का मार्केट कैप फिर से 1,03,300 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया। शेयर ने 7% से ज्यादा उछाल लेकर 168.39 रुपये का इंट्रा-डे हाई बनाया।

इस स्तर पर स्टॉक अपने 112 रुपये के लिस्टिंग प्राइस से 50% और 100 रुपये के IPO प्राइस से 68% ऊपर ट्रेड कर रहा था। हालांकि रिजल्ट्स जारी होने के बाद कुछ मुनाफावसूली हुई और शेयर 10:43 बजे 5% की बढ़त के साथ 163.97 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top