
Gainers & Losers: एशियाई मार्केट में रौनक के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज हरियाली रही। आज सेंसेक्स (Sensex) 446.21 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 85,632.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 139.50 प्वाइंट्स यानी 0.54% के उछाल के साथ 26,192.15 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Adani Enterprises । मौजूदा भाव: ₹2445.40 (+0.58%)
JP Power । मौजूदा भाव: ₹21.63 (+6.50%)
Varroc Engineering । मौजूदा भाव: ₹
Lloyds Engineering Works । मौजूदा भाव: ₹56.33 (+2.07%)
India Glycols । मौजूदा भाव: ₹1144.20 (+1.86%)
Hindalco Industries । मौजूदा भाव: ₹799.60 (+1.13%)
Pearl Green Clubs and Resorts । मौजूदा भाव: ₹138.75 (-5.00%)
Fujiyama Power । मौजूदा भाव: ₹208.35 (-8.62%)
Biocon । मौजूदा भाव: ₹395.50 (-3.50%)
ADF Foods । मौजूदा भाव: ₹210.60 (-1.06%)
Adani Enterprises । मौजूदा भाव: ₹2445.40 (+0.58%)
जेपी एसोसिएट्स के लिए अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी मिली तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2% उछलकर ₹2479.85 पर पहुंच गए।
JP Power । मौजूदा भाव: ₹21.63 (+6.50%)
अदाणी ग्रुप की जेपी एसोसिएट्स के रिजॉल्यूशन प्लान को सीओसी (कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स) की मंजूरी पर जेपी पावर के भी शेयर आज इंट्रा-डे में 12.26% उछलकर ₹22.80 पर पहुंच गए क्योंकि जेपी एसोसिएट्स की जेपी पावर में करीब 24% हिस्सेदारी है।
Varroc Engineering । मौजूदा भाव: ₹
वैरक इंजीनियरिंग ने कोटक महिंद्रा बैंक को जारी किए ₹50 करोड़ के कॉमर्शिल पेपर को पूरी तरह रिडीम किए तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.74% उछलकर ₹671.00 पर पहुंच गए।
Lloyds Engineering Works । मौजूदा भाव: ₹56.33 (+2.07%)
लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स को टोड रील्स के लिए $163,900 और टेस्ट स्टैंड के लिए €3.10 लाख के दो कॉन्ट्रैक्ट मिले तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.55% उछलकर ₹57.15 पर पहुंच गए।
India Glycols । मौजूदा भाव: ₹1144.20 (+1.86%)
इंडिया ग्लाइकॉल्स को अपनी डिमर्जर स्कीम के लिए एक्सचेंजों की हामी मिली तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 8.86% उछलकर ₹1222.85 पर पहुंच गए। डिमर्जर स्कीम के तहत इसका कारोबार Ennature Biopharma Ltd और IGL Spirits Ltd में टूटेगा। अब इसे एनसीएलटी की मंजूरी लेनी है।
Hindalco Industries । मौजूदा भाव: ₹799.60 (+1.13%)
ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की खरीदारी की रेटिंग और ₹980 के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.50% उछलकर ₹802.60 पर पहुंच गए।
Pearl Green Clubs and Resorts । मौजूदा भाव: ₹138.75 (-5.00%)
पर्ल ग्रीन क्लब्स एंड रिजॉर्ट्स के प्रमोटर नन्वी हेमंत सिंह झाला ने ओपन मार्केट में 19 नवंबर को 12 हजार शेयर (0.45% हिस्सेदारी) बेचे तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 5% टूटकर ₹138.75 के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर बंद भी हुए।
Fujiyama Power । मौजूदा भाव: ₹208.35 (-8.62%)
सोलर इंवर्टर, पैनल्स और बैट्रीज बनाने वाली फुजियामा पावर के ₹228 के शेयर ₹218.40 पर लिस्ट हुए और ऊपर जाकर ₹231.00 तक पहुंचा लेकिन फिर वहीं से 9.54% का गोता लगाते हुए ₹205.35 तक आ गया। इसके आईपीओ को 2.21 गुना मिली थी लेकिन नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था।
Biocon । मौजूदा भाव: ₹395.50 (-3.50%)
सिटी ने बॉयोकान का टारगेट प्राइस 10% घटाकर ₹360 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.49% टूटकर ₹391.45 पर आ गए।