Fujiyama Power IPO Listing: पोर्टफोलियो नहीं चार्ज कर पाया ₹228 का शेयर, 4% डिस्काउंट पर हुई एंट्री – fujiyama power systems ipo listing shares debut around 4 percent discount fujiyama power share price jumps further



Fujiyama Power Systems IPO Listing: सोलर इंवर्टर, पैनल्स और बैट्रीज बनाने वाली फुजियामा पावर के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹228 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹218.40 और NSE पर ₹220.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर 4% पूंजी ही घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवकी की कोशिश की। उछलकर BSE पर यह ₹227.00 (Fujiyama Power Systems Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 0.44% घाटे में हैं।

Fujiyama Power Systems IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

फुजियामा पावर सिस्टम्स का ₹828.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13-17 नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 5.24 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.92 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.05 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 1.55 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹600 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹1 की फेस वैल्यू वाले 1 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹180.00 करोड़ मध्य प्रदेश के रतलाम में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के कुछ खर्च, ₹275.00 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Fujiyama Power Systems के बारे में

वर्ष 2017 में बनी फुजियामा पावर सिस्टम्स रूफटॉप सोलर इंडस्ट्री के लिए ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम्स जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सोलर इंवर्टर, पैनल्स और बैट्रीज समेत 522 से स्टॉक कीपिंग यूनिट्स (SKUs) हैं। इसकी यूपी में दो जगहाों पर और साथ ही हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में एक-एक जगह पर यानी कुल मिलाकर चार मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री न सिर्फ भारत में होती है बल्कि यह अमेरिका, बांग्लादेश और यूएई को भी निर्यात होता है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹24.37 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹45.30 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹156.34 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना 52% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹1,550.09 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 में कंपनी को ₹67.59 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹597.79 करोड़ की टोटल इनकम हासिल हो चुकी है। जून 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹432.83 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹436.33 करोड़ पड़े थे।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top