
Gainers & Losers: एशियाई मार्केट में रौनक के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज हरियाली रही। आज सेंसेक्स (Sensex) 513.45 प्वाइंट्स यानी 0.61% की बढ़त के साथ 85,186.47 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 142.60 प्वाइंट्स यानी 0.55% के उछाल के साथ 26,052.65 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Hero MotoCorp । मौजूदा भाव: ₹5874.85 (+1.31%)
Tenneco Clean Air । मौजूदा भाव: ₹491.20 (+23.73%)
Concord Control Systems । मौजूदा भाव: ₹2250.00 (+6.25%)
Bank Of Maharashtra । मौजूदा भाव: ₹61.12 (+1.14%)
Arvind । मौजूदा भाव: ₹356.65 (+3.06%)
KEC International । मौजूदा भाव: ₹710.20 (-9.08%)
Sammaan Capital । मौजूदा भाव: ₹159.75 (-12.47%)
Adhbhut Infrastructure । मौजूदा भाव: ₹16.74 (-5.64%)
Groww । मौजूदा भाव: ₹169.94 (-10.00%)
Tasty Dairy । मौजूदा भाव: ₹8.25 (-1.20%)
Hero MotoCorp । मौजूदा भाव: ₹5874.85 (+1.31%)
जेपीमॉर्गन ने हीरो मोटोकॉर्प की रेटिंग को अपग्रेड कर ओवरवेट और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹6,850 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.03% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹5916.60 पर पहुंच गए।
Tenneco Clean Air । मौजूदा भाव: ₹491.20 (+23.73%)
61 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुए टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ की आज धमाकेदारी लिस्टिंग हुई। करीब 27% प्रीमियम पर एंट्री के बाद यह और ऊपर चढ़ा। ₹397 के भाव पर जारी हुआ यह शेयर आज इंट्रा-डे में ₹517.00 के भाव तक पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक 30.23% मुनाफे तक पहुंच गए।
Concord Control Systems । मौजूदा भाव: ₹2250.00 (+6.25%)
लोको वायरलेस कंट्रोल सिस्टम के लिए इंडियन रेलवे से कॉनकार्ड कंट्रोल सिस्टम्स को ₹19.17 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.25% उछलकर ₹2250.00 पर पहुंच गए। इस प्रोजेक्ट पर कॉनकार्ड कंट्रोल सिस्टम्स की सब्सिडरी एडवांस्ड रेल कंट्रोल्स 7 महीने के भीतर काम पूरा करेगी।
Bank Of Maharashtra । मौजूदा भाव: ₹61.12 (+1.14%)
सीएनबीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार बैंक ऑफ महाराष्ट्र को प्राइवेट करने पर विचार कर रही है। इस खुलासे पर बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 1.85% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹61.55 पर पहुंच गए।
Arvind । मौजूदा भाव: ₹356.65 (+3.06%)
ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल फाइनेंस ने खरीदारी की रेटिंग और ₹451 के टारगेट प्राइस के साथ अरविंद की कवरेज शुरू की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.44% उछलकर ₹357.95 पर पहुंच गए।
KEC International । मौजूदा भाव: ₹710.20 (-9.08%)
पावर ग्रिड ने अपने टेंडर में केईसी इंटरनेशनल को नौ महीने तक शामिल होने पर बैन लगाया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.68% टूटकर ₹697.70 पर आ गए।
Sammaan Capital । मौजूदा भाव: ₹159.75 (-12.47%)
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सीबीआई को सम्मान कैपिटल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 13.70% टूटकर ₹157.50 पर आ गए।
Adhbhut Infrastructure । मौजूदा भाव: ₹16.74 (-5.64%)
अद्भुत इंफ्रास्ट्रक्चर की कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लॉयंस ऑफिसर शिवानी दीक्षित ने इस्तीफा दिया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.81% टूटकर ₹16.00 पर आ गए। आज कंपनी में उनका आखिरी वर्किंग डे है।
Groww । मौजूदा भाव: ₹169.94 (-10.00%)
लगातार पांच कारोबारी दिनों में ₹100 का शेयर 12 नवंबर को लिस्ट होने के बाद उछलकर ₹193.91 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और अब आज की बात करें तो मुनाफावसूली के चलते 10% टूटकर यह ₹169.94 के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ। कंपनी के लिए अहम ट्रिगर प्वाइंट अब इसका रिजल्ट है जो 21 नवंबर को आ सकता है।