
Market Today : फ्लैट शुरुआत के बाद बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 1.50 अंक सुधरा है। आज निफ्टी 26000 के पार निकलता दिखा है। IT और बैंकों की जोड़ी ने कमाल किया। बैंक निफ्टी के कदम 60000 की तरफ बढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में निचले स्तरों से शानदार सुधार देखने को मिला है।
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीद से IT शेयरों में जोरदार खरीदारी आई है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ा है। 4 फीसदी उछाल के साथ LTIM वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही PERSISTENT, कोफोर्ज और LTTS में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज मदरसन और सोना BLW जैसी चुनिंदा ऑटो एंसिलरीज़ में भी जोरदार तेजी है।
बाजार: ट्रेंड बरकरार है
बाजार की आगे चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का ट्रेंड नहीं टूटा है, यह बरकरार है। बाजार में डरना मना है। जब सब घबराए थे,तब भी हमने पॉजिटिव नजरिया रखा था। पॉजिटिव नजरिया रखने वालों को बाजार ने रिवार्ड किया है। आज भी बाजार ने एंट्री लेवल का सम्मान किया है। IT शेयरों सबसे ज्यादा दौड़े और बैंक निफ्टी ने साथ दिया है। मिडकैप में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली है।
बाजार: अब क्या?
अनुज सिंघल की राय है कि बाजार अब ऑल टाइम हाई ज्यादा दूर नहीं है। 26,100 के ऊपर बंद होने पर बड़ी कवरिंग होगी। हमारा बाजार अब आउटपरफॉर्म कर रहा है। ऐसे में FIIs का पैसा भी आ सकता है। FIIs अभी बड़े पैमाने पर शॉर्ट हैं, शायद कवर करें। अगर ट्रेड डील का एलान हो गया तो कवरिंग का मौका भी नहीं मिलेगा
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी पर आगे की रणनीति बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें लॉन्ग रहें और हर गिरावट में पोजीशन जोड़ें। 26,000 के ऊपर छोटे लक्ष्य– 26,050 और 26,100 होंगे। उसके ऊपर बड़े लक्ष्य– 26,250-26,300 होंगे। अब SL को बदलकर 25,850 करें। बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर गिरावट में खरीदें और 58,500 पर SL रखें। 59,500 और 60,000 के लक्ष्य बरकरार हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।