
Stock market : 18 नवंबर को निफ्टी 25,900 से नीचे कारोबार करता दिखा। भारतीय इक्विटी इंडेक्स आज नेगेटिव नोट पर बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 277.93 पॉइंट या 0.33 प्रतिशत गिरकर 84,673.02 पर था और निफ्टी 103.40 पॉइंट या 0.40 प्रतिशत गिरकर 25,910.05 पर था। आज लगभग 1393 शेयर बढ़े, 2632 शेयर गिरे और 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, बजाज ऑटो और एशियन पेंट्स आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि, टेक महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर, जियो फाइनेंशियल, इंटरग्लोब एविएशन और बजाज फिनसर्व निफ्टी के टॉप लूज़र्स रहे। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.7 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। IT, मेटल और रियल्टी में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
19 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज़ के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स की राय है कि निफ्टी की दिशा साफ नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि 26,130 और 25,840 की रेंज बने रहने से साइडवेज़ ट्रेडिंग की संभावना है। ऐसा लागता है कि शुरुआती गिरावट 25,980 या 25,900 तक जाएगी। इसके बाद फिर से ऊपर जाने की कोशिश होगी। 26,022 से ऊपर सीधी बढ़त निफ्टी के लिए 26,130 तक का रास्ता खोल सकती है।
उन्होंने कहा कि ये तीन बातें बाजार में चल रही हल्की रैली को और मज़बूती दे रही हैं। हालांकि विदेशी निवेशकों का नेट बॉयर बनना अच्छा लग रहा है, लेकिन इसे ट्रेंड कहना अभी जल्दबाजी होगी। GST में कटौती से कंजम्पशन में तेज़ी से उम्मीद बढ़ी है, लेकिन रैली को बनाए रखने के लिए, कंजम्पशन का मज़बूत रहना ज़रूरी होगा। निवेशकों को डिमांड और कंज्यूमर खर्च से जुड़े बड़े इंडिकेटर्स पर नज़रें बनाए रखनी चाहिए।
SAMCO सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट, धूपेश धमेजा का कहना कि नीचे की तरफ, निफ्टी के लिए 25,850–25,780 पर तत्काल सपोर्ट है। इस बैंड के ऊपर टिके रहने पर ओवरऑल रुझान पॉजिटिव बना रहेगा। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 26,050–26,100 रेजिस्टेंस ज़ोन के रूप में काम करेगा। निफ्टी के लिए इस रेजिस्टेंस को पार करना बहुत जरूरी है। इस ज़ोन के ऊपर बंद होने पर निफ्टी के लिए 26,277.35 के ऑल-टाइम हाई का रास्ता खुल सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रेडर्स को एक मज़बूत डायरेक्शनल मूव कन्फर्म करने के लिए 26,000 CE पर शॉर्ट कवरिंग या 25,900/25,950 पर फ्रेश पुट राइटिंग पर नज़र रखनी चाहिए। कुल मिलाकर इंडेक्स में तेज़ी बनी हुई है, जिसमें मोमेंटम, डेरिवेटिव्स डेटा और वोलैटिलिटी सभी बुल्स के पक्ष में हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।