बाजार में जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव, लंबे समय के लिए ऑटो सेक्टर में तेजी मुमकिन- हर्षा उपाध्याय – market volatility may continue long term boom in auto sector possible harsha upadhyay



Stock market trend: बाजार की आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए KOTAK MAHINDRA AMC को CIO-EQUITY हर्षा उपाध्याय ने कहा कि भले ही बाजार में कुछ पॉजिटिव खबरें आई हो लेकिन बाजार में इस महीने कंसोलिडेशन का फेज लगातार रहा है, जो आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। दिसंबर तिमाही के नतीजो में सुधार की उम्मीद देखने को मिला। हम उम्मीद कर रहे है कि Q4 में भी कंपनियों के नतीजे बेहतर होंगे। लेकिन बाजार में कुछ समय कंसोलिडेशन रह सकता है।

प्राइवेट बैंक शेयर आगे अच्छा कर सकते है परफॉर्म

बैंक शेयरों पर बात करते हुए हर्षा उपाध्याय ने कहा प्राइवेट बैंक ने पिछले 12 महीनों में निगेटिव कामकाज करता दिखा। क्योंकि आरबीआई का इंटरेस्ट रेट कट करने का दौर लगातार दिख रहा था। इसमें लेडिंग रेट्स फास्ट रिसेट हो जाते है लेकिन डिपॉजिट साइड में जल्दी डीप्राइस होना मुश्किल होता है। यहीं कारण है कि प्राइवेट बैंकों में नेट इंटरेस्ट मार्जिन का कम्प्रेशन हुआ था। जिसके कारण ज्यादातर प्राइवेट बैंकों ने पब्लिक सेक्टर बैंकों की तुलना में कम आउटपरफॉर्म किया। लेकिन अब अगले 12 महीने हमें नहीं लगता कि अब आरबीआई ब्याज दरों में कटौती पर पोज ले सकता है जिससे बैंकों नेट इंटरेस्ट मार्जिन का कम्प्रेशन नहीं दिखेगा। जिसके कारण प्राइवेट बैंकों में स्टेबिलिटी आ सकती है। यहीं कारण है कि उम्मीद है कि प्राइवेट बैंक शेयर आगे अच्छा करते नजर आ सकते है।

ऑटो स्पेस में नया अपसाइकिल शुरु

ऑटो स्पेस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत है और डिमांड रिवाइवल देखने को मिल रहा है। टू-व्हीलर, पैसेंजर कार, ट्रैक्टर सेगमेंट, कमर्शियल सेगमेंट सभी सेगमेंट में डिमांड रिवाइवल देखने को मिल रहा है। ऑटो स्पेस में नया अपसाइकिल शुरु हुआ है। ऑटो कंपनियां आगे भी आउटपरफॉर्म करती नजर आ सकती है। इस सेक्टर में लंबी अवधि के लिए निवेश करें तो अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

इन सेक्टर में बढ़ाई पोजिशन

बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेस, ऑटो सेक्टर में हमने अपनी पोजिशन बढ़ाई है। साथ ही सीमेंट सेक्टर इस तिमाही में अच्छे नतीजे पेश कर सकता है। जिसके चलते हमने इस सेक्टर में अपनी पोजिशन बढ़ाई है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top