Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, डॉलर में मजबूती – global market gift nifty under pressure asian markets fall dollar strengthens



Global Market : गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिली। एशियाई बाजार भी कमजोर हुआ। कल US INDICES में तेज गिरावट दिखी। डाओ जोंस साढ़े 500 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। S&P और नैस्डैक भी करीब एक परसेंट नीचे बंद हुए।

अमेरिकी बाजारों का हाल

कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। लगातार तीसरे दिन डाओ गिरकर बंद हुआ। डाओ में 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। S&P500, नैस्डेक इंडेक्स करीब 1% गिरकर बंद हुए जबकि S&P500 इंडेक्स 50-DEMA के नीचे बंद हुआ। 138 सत्रों में पहली बार S&P500 50DEMA के नीचे गिरा। S&P500 के 400 से ज्यादा शेयर गिरकर बंद हुए। बर्कशायर हैथवे की खरीद के बाद अल्फाबेट में तेजी दिखी।

गिरावट के कारण

अमेरिकी बाजार मुनाफवसूली का शिकार हुए । Nvidia के नतीजों से पहले अमेरिका बाजार में गिरावट आई। AI वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं कायम है। बाजार को पहले इकोनॉमिक आंकड़ों के इंतजार है। शटडाउन खत्म के बाद पहली जारी आंकड़े होंगे।

US जल्द जारी करेगा आंकड़े

गुरुवार से आंकड़ों के जारी होने की शुरुआत होगी। सितंबर नॉन-फार्म पेरोल के आंकड़े से शुरुआत होगी। सितंबर जॉब रिपोर्ट भी गुरुवार को ही जारी होगी। इस बार जॉब रिपोर्ट से बेरोजगारी दर बाहर रहने की आशंका है। BLS रियल अर्निंग की रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।

भारत से कब होगी डील?

US सरकार के इकोनॉमिक एडवाइजर केविन हैसेट ने कहा कि भारत से ट्रेड डील जल्द है। ये एक जटिल स्थिति है। डील जल्द होने की उम्मीद है। दोनों देश अच्छे दोस्त हैं।

बोले फेड के अधिकारी

क्रिस्टोफर वॉलर का दिसंबर में कटौती को समर्थन किया। कमज़ोर लेबर मार्केट से लोगों को परेशानी होगी। मिडिल-इनकम वाले लोगों को परेशानी हो रही। मौजूदा मॉनिटरी पॉलिसी से भी लोगों को दिक्कत होगी। अमेरिकी फेड के वाइस चेयरमैन फिलिप जेफरसन ने कहा कि लेबर मार्केट का जोखिम कम हो रहा है। फेड को सावधानी बरतने की जरूरत है। दरें “न्यूट्रल” के करीब पहुंच गई हैं। बाजार में 43% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है।

डिफेसिंव हुआ येन ,डॉलर में मजबूती

मंगलवार को एशियाई कारोबार के शुरुआती दौर में येन नौ महीने से ज़्यादा के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि डॉलर को इस उम्मीद में कमी का फ़ायदा मिला कि फ़ेडरल रिज़र्व अगले महीने अपनी नीतिगत बैठक में ब्याज दरों में कटौती करेगा।

सितंबर के लिए विलंबित अमेरिकी पेरोल आंकड़े गुरुवार को जारी होने से पहले, अमेरिकी डॉलर येन के मुक़ाबले 0.1% बढ़कर 155.29 पर पहुंच गया, जो इस साल 4 फ़रवरी के बाद से जापानी मुद्रा का सबसे कमज़ोर स्तर है।

डॉलर सूचकांक, जो प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुक़ाबले अमेरिकी मुद्रा का माप है, पिछली बार 0.2% बढ़कर 99.545 पर था, जिसने चार दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़कर एक हफ़्ते के उच्चतम स्तर को पुनः प्राप्त कर लिया।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 35.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 49,246.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.29 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.71 फीसदी गिरकर 26,919.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 26,102.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 3,952.18 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top