
Market trend : बाजार में लगातार दूसरे दिन रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी 25500 के पार कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, L&T, TCS और HCL टेक से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। बैंक निफ्टी में भी हल्की बढ़त है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं INDIA VIX और नरम पड़ा है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 89.19 अंक या 0.11 फीसदी बढ़कर 82,365.26 पर और निफ्टी 27.15 अंक या 0.11 फीसदी बढ़कर 25,509.65 पर दिख रहा था।
अच्छे ग्लोबल संकेतों से IT में लगातार दूसरे दिन रिकवरी का मूड है। आज भी आईटी इंडेक्स करीब फीसदी मजबूत हुआ है। HCL टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। उधर मिडकैप IT शेयर पर्सिस्टेंट वायदा का टॉप गेनर बना है।
IT के बाद फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा जोश है। फार्मा इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। AURO फार्मा वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही रियल्टी, सरकारी बैंक, डिफेंस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी रौनक है। लेकिन चुनिंदा FMCG और कैपिटल मार्केट शेयरों पर दबाव है।
निफ्टी पर रणनीति
बाजार में आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25619-25651 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25704-25741/25738 पर है। इसके लिए पहला बेस 25421-25373 पर और बड़ा बेस 25234 (200DEMA)/25272-25333 पर है। कल एवरेजेज और पुट राइटर्स के कन्विक्शन को फिर से हासिल करने की कोशिश हुआ, लेकिन यह कोशिश असफल रही। FIIs और DIIs दोनों की कैश में मजबूत खरीदारी देखने को मिली है। इंडेक्स में खरीदारी हुई लेकिन फिर भी गिरावट दिखी। फिलहाल अभी निफ्टी के प्राइस और लिक्विडिटी पैटर्न में डाइवर्जेंस है।
25580/25650 के बीच 4 अहम एवरेज 10/20/50/100DEMA, 25500-25700 पर कॉल राइटर्स हैं। 25500/400 पर पुट राइटिंग है,लेकिन इसके नीचे लॉन्ग कैरी करने को लेकर विश्वास कम दिख रहा है। कल निफ्टी IT थोड़ा स्थिर रहा,कुछ स्टॉक फ्यूचर्स में लॉन्ग बने,लेकिन सबसे पहले स्थिरता की जरूरत है। लेकिन ध्यान रखें जब तक 23619-651 के नीचे हैं,यहां से गिरावट की आशंका बना रहेगी।
रजिस्टेंस-1/बेस-1 के बीच फोकस करें, ऊपर की ओर बिकवाली और नीचे रिस्क के साथ लॉन्ग की राय है। 25651 के ऊपर ही ब्रेकआउट संभव है। इस स्थिति में रजिस्टेंस-2 का जोन दिखेगा,इसी हिसाब से ट्रेड करें। 25421/373 के नीचे फिसलने पर निफ्टी में फिर नीचे की ओर 200DEMA और 25333/272 की आशंका है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 61368-61472/61567 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61723-61871 पर है। इसके लिए पहला बेस 60478/60543-60764 पर और बड़ा बेस 60135-60309 पर है। बैंक निफ्टी में कल छोटा स्विंग मिला और 10DEMA पर खरीदारी कारगर रही। अब एक बात साफ है कि थोड़ी बेचैनी दिख रही है,20DEMA को छूना जरूरी है। 61000 पर अभी भी पुट और कॉल ज्यादा हैं,प्राइस इसी रेंज के बीच रह सकती है।
खरीदारी के लिए 60764/543 की ओर मजबूत रिट्रेसमेंट का इंतजार की सलाह होगी। फिलहाल रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच ही फोकस करने की सलाह होगी। रजिस्टेंस-1 पर सौदों को चेक करें और निकलने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।