सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप ₹63478 करोड़ बढ़ा, कौन रहा सबसे ज्यादा फायदे में? – combined market valuation of six of the top 10 most valued firms climbed rs 63478 crore last week larsen and toubro and sbi biggest winners



सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 63,478.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदा लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 187.95 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़ गया। सप्ताह के दौरान लार्सन एंड टुब्रो, SBI, HDFC Bank, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा हुआ। वहीं भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट कैप में गिरावट आई।

लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 28,523.31 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,552.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह SBI का मार्केट कैप 16,015.12 करोड़ रुपये बढ़कर 11,22,581.56 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 9,617.56 करोड़ रुपये बढ़कर 14,03,239.48 करोड़ रुपये, LIC का 5,977.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,52,203.92 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 3,142.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,40,387 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 202.99 करोड़ रुपये बढ़कर 19,21,678.78 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी 4 कंपनियों को कितना नुकसान

इस रुख के उलट भारती एयरटेल का मार्केट कैप 15,338.66 करोड़ रुपये घटकर 11,27,705.37 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 14,632.10 करोड़ रुपये घटकर 9,97,346.67 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 6,791.58 करोड़ रुपये घटकर 5,48,496.14 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैप 1,989.95 करोड़ रुपये घटकर 9,72,053.48 करोड़ रुपये पर आ गया।

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस अव्वल

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, SBI, ICICI Bank, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, LIC और इंफोसिस का स्थान रहा।

नए सप्ताह में 24 फरवरी को BSE SME पर Fractal Industries लि​स्ट होगी। 25 फरवरी को BSE SME पर Yashhtej Industries (India) के शेयर लि​स्ट हो सकते हैं। इसके बाद 27 फरवरी को BSE, NSE पर Gaudium IVF के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसी दिन NSE SME पर Manilam Industries की लिस्टिंग हो सकती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top