Dividend Stock: हर शेयर पर मिलेगा ₹5 का अंतरिम डिविडेंड, 23 फरवरी है रिकॉर्ड डेट – pi industries is giviing rs 5 per share interim dividend record date is on february 23



पेस्टीसाइड और एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी PI Industries 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी है।

इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

​इस डिविडेंड की घोषणा 12 फरवरी को हुई थी। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 6 रुपये का अंतरिम और 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर वर्तमान कीमत 3045.75 रुपये है। यह कंपनी BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है।

PI Industries का मार्केट कैप 46200 करोड़ रुपये है। शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत गिरा है।

3 महीने में शेयर 11 प्रतिशत नीचे आया है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 4329 रुपये और एडजस्टेड लो 2952.05 रुपये है।

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,269.60 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 281.60 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान PI Industries का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 7,571.20 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,866.50 करोड़ रुपये रहा।



Source link

Scroll to Top