Defence Stocks Rally: डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी, BDL और Data Patterns टॉप गेनर्स, जानिए वजह – defence stocks rally french president emmanuel macron annonces deep defence cooperation bdl data patterns nifty india defence index



डिफेंस कंपनियों के शेयरों में 20 फरवरी को जोरदार तेजी दिखी। भारत डायनेमिक्स और डेटा पैटर्नंस के शेयर 6 फीसदी तक चढ़ गए। इसकी वजह डिफेंस सेक्टर में भारत और फ्रांस के बीच बढ़ता सहयोग है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 19 फरवरी को कहा कि इंडिया और फ्रांस मिलकर राफेल जेट्स और हेलीकॉपटर्स का उत्पादन करेंगे। इसका असर 20 फरवरी को भारतीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला।

Nifty India Defence Index एक समय 1.3 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में तेजी कुछ कम हो गई। 1:09 बजे यह 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 8,114 प्वाइंट्स पर था। इंडेक्स में शामिल ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान में थे। Data Patterns (India) का शेयर एक समय 6 फीसदी तक उछला था। 1 बजे के करीब इसकी तेजी घटकर 3.35 फीसदी रह गई थी। Bharat Dynamics का शेयर करीब 3 फीसदी तक चढ़ा था। 1 बजे के करीब इसका भाव 2.82 फीसदी ऊपर चल रहा था।

Paras Defence और Bharat Electronics के शेयरों में भी 2.5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। HAL और GRSE के शेयरों में भी 1.5 फीसदी तक का उछाल दिखा। भारत और फ्रांस के बीच डिफेंस सेक्टर में सहयोग का नया युग शुरू होने जा रहा है। भारत फ्रांस से और 114 राफेल जेट्स खरीदने जा रहा है। सबमरीन के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर काम करने को तैयार हैं। भारत की तीन दिन की यात्रा के अंत में मैक्रों ने मीडिया को इस बारे में बताया था।

मैक्रों ने कहा, “राफेल के मामले में हम सहयोग का विस्तार करना चाहते हैं इंडिया ने कुछ दिन पहले कनफर्म किया है कि वह और 114 राफेल जेट्स खरीदना चाहता है…वह मिलकर भारत में इसका उत्पादन करना चाहता है।।” पिछले हफ्ते डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने एयरफोर्स के लिए और 114 राफेलखरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके अलावा दोनों देश दूसरे जहाजों और मिसाइल के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ना चाहते हैं।

20 फरवरी को शेयर बाजार में जबर्दस्त रिकवरी देखने को मिली। सुबह में कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। लेकिन, बाद में प्रमुख सूचकांक हरे निशान में आ गए। 1:24 बजे निफ्टी 0.35 फीसदी यानी 92 प्वाइंट्स चढ़कर 25,550 प्वाइंट्स पर चल रहा था। सेंसेक्स 029 फीसदी यानी 224 अंक की तेजी के साथ 82,732 प्वाइंट्स पर था। ABB में 8.73 फीसदी, सीमेंस 5.4 फीसदी, केनरा बैंक 3 फीसदी उछाल देखने को मिला।



Source link

Scroll to Top