Stock Market news: लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में आज हल्का दबाव, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति – stock market news after three consecutive days of gains there is slight pressure in the market today what should be trading strategy in nifty-bank nifty



Stock Market news: लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज गुरुवार को बाजार में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 100 अंक फिसलकर 25800 के नीचे आ गया है। RIL, L&T, ITC और ICICI बैंक ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप में भी कमजोरी दिख रही है। रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, FMCG और कैपिटल गुड्स में आज सबसे ज्यादा कमजोरी है। ये चारों सेक्टर इंडेक्स करीब 0.50 परसेंट फिसले हैं। वहीं IT शेयरों में खरीदारी है। यह इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। ऑटो और फार्मा में भी रौनक है।

10.05 बजे के आसपास सेंसेक्स 153.72 अंक या 0.18 परसेंट गिरकर 83,580.53 पर और निफ्टी 47.65 अंक या 0.18 परसेंट गिरकर 25,771.70 पर दिख रहा है। लगभग 1630 शेयर बढ़े है। वहीं, 1561 शेयर गिरे हैं। वहीं, 159 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे हैं।

गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटने से MCX का शेयर भागा

गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटने से MCX का शेयर भागा है। यह शेयर 4 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। उधर MCX और NSE ने गोल्ड फ्यूचर्स का 3% तो सिल्वर फ्यूचर्स का 7% अतिरिक्त मार्जिन हटा दिया है। ज्यादा उतार-चढ़ाव के बाद ये मार्जिन लगाया गया था। क्रूड की कीमतों में उछाल से ONGC में खरीदारी आई है। यह शेयर करीब 2 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ऑयल इंडिया भी वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट 71 डॉलर के करीब पहुंच गया है। इसके चलते OMCs शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में बाजार में आज की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंन्द्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25886-25919 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 25968-25989/26029 पर है। इसके लिए पहला बेस 25711-25752 पर और बड़ा बेस 25639-25671 पर है। कल अच्छे से बेस-1 (25642) को टेस्ट किया, गिरावट में खरीदारी कारगर रही, DAY HIGH पर बंद हुआ। FIIs की कैश में खरीदारी रही, इंडेक्स फ्यूचर्स में भी खरीदारी रही, नेट शॉर्ट घटकर अब 1.41 लाख पर आ गया है।

कल जैसा कहा था 26000 तक कोई ऑप्शन बाधा नहीं है,अब इस स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल का OI है। पुट राइटर्स अब ऊपर की तरफ 25700 शिफ्ट हो गए, 25711-25639 पर कई अहम एवरजेज का क्लस्टर है। बैंक अच्छा कर रहे हैं। मेटल और कैपिटल गुड्स में तेजी है। FMCG में रिवर्सल देखने को मिल रहा है। RIL बेहतर स्थिति 20DEMA पर है।

निफ्टी को 26000 को हासिल करने के लिए और सपोर्ट की जरूरत है, सिर्फ निफ्टी IT मोमेंटम के खिलाफ दिख रहा है। लॉन्ग रहें। ग्लोबल हैंगओवर अच्छा है। दिन में अगर बेस-1 की ओर गिरावट आए तो खरीदारी करने की सलाह होगी। ऊपर की ओर थ्रेसहोल्ड प्वाइंट 25886-919 पर है। इसके ऊपर तेजी में 25968/989/26029 का रास्ता खुलेगा। ध्यान रखें की बैंक निफ्टी में रिस्ट्रेसमेंट आना बाकी है और निफ्टी की चाल इसी हिसाब से तय हो सकती है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 61772-61839 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61978-62020/62091 पर है। इसके लिए पहला बेस 61039-61231 पर और बड़ा बेस 60641-60825 पर है। बैंक निफ्टी बेहद मजबूत स्थिति में है। PSUs बैंकों में मोमेंटम है। कोई रिट्रेसमेंट नहीं है। 61241 पार करने के बाद रजिस्टेंस-2 हासिल हुआ, कुछ प्राइवेट बैंक से अच्छा सपोर्ट मिला।

बैंक निफ्टी सब कुछ अच्छा नजर रहा है, लेकिन ‘ग्रेविटी के कॉन्सेप्ट’को ध्यान में रखें। 61500 के ऊपर बंद होने के चलते पुट राइटर ऊपर की ओर आने में हिचकिचा रहे हैं। 61000 और 10DEMA (60700) पर अभी भी भारी पुट है। अब हल्की गिरावट जरूरी है। तेजी की पार्टी खराब करने की बात नहीं हो रही है,लेकिन गिरावट की संभावना है। बेस-1 या फिर 10DEMA की ओर गिरावट पर फोकस करें,यहां तक गिरावट संभव है। 61772/839/61978 पर कुछ प्राफिट बुकिंग की राय है। इंडेक्स में कंसोलिडेशन जरूरी है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top