Market outlook : बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, जानिए 19 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल – market outlook sensex nifty closed with gains know how it may move on february 19



Stock market today : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 18 फरवरी को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज 25,800 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 283.29 अंक या 0.34 फीसदी बढ़कर 83,734.25 पर और निफ्टी 93.95 अंक या 0.37 फीसदी बढ़कर 25,819.35 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2135 शेयर बढ़े,1902 शेयर गिरे और 172 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% ऊपर बंद हुए। सेक्टोरल फ्रंट पर, IT (1.2 नीचे) को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स मेटल, FMCG, PSU बैंक इंडेक्स 1% ऊपर, जबकि प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, ऑयल और गैस 0.5% ऊपर बंद हुए।

निफ्टी पर टाटा स्टील, HDFC लाइफ, ITC, टाटा कंज्यूमर, बजाज ऑटो बड़े गेनर्स में से थे, जबकि लूज़र्स में ONGC, इटरनल, विप्रो, इंफोसिस, अडानी एंटरप्राइजेज शामिल थे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि भारतीय बाज़ारों में सावधानी भरी शुरुआत के बाद थोड़ी देर से खरीदारी आती दिखी। घरेलू सेक्टर के पॉज़िटिव संकेतों ने लंबे समय से चली आ रही ग्लोबल अनिश्चितताओं को दूर करने में मदद की। अच्छी एसेट क्वालिटी की उम्मीदों के दम पर बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक मज़बूत बने रहे। FMCG के चुनिंदा शेयरों में खरीदारी ने भी बेहतर प्रदर्शन में योगदान दिया। इसके उलट,IT सेक्टर दबाव में रहा। AI से होने वाली दिक्कतो और मार्जिन में दबाव की चिंताओं के कारण आईटी शेयरों के लेकर निवेशकों का सेंटिमेंट कमज़ोर रहा।

अर्निंग के नजरिए निफ्टी 500 के Q3FY26 के नतीजे मोटे तौर पर उम्मीद के मुताबिक रहे है,जिससे पता चलता है कि ग्रोथ के ट्रेंड मिले-जुले रहने के बावजूद,घरेलू मैक्रो माहौल मीडियम टर्म के नजरिए से स्थिरता दे रहा है।

टेक्निकल व्यू

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि 25,600/83000 और 25,500/82,700 ट्रेडर्स के लिए ज़रूरी सपोर्ट ज़ोन बने हुए हैं। जब तक मार्केट इन लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है,बुलिश मोमेंटम जारी रहने की संभावना है। ऊपर की तरफ 25,800/83700 बुल्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस ज़ोन का काम करेगा। 25,800/83800 से ऊपर एक सफल ब्रेकआउट मार्केट को 25,950-26,000/84200-84500 की ओर ले जा सकता है। दूसरी तरफ,25,500/82700 की तरफ गिरने से अपट्रेंड कमज़ोर हो जाएगा।

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि दुनिया भर में चल रही अनिश्चितताओं और बाज़ार में बढ़ते उतार-चढ़ाव को देखते हुए,ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे अनुशासित में रहें और चुनिंदा स्टॉक्स पर ध्यान दें। ऐसे शेयरों पर ही फोकस करें जो करेक्टिव फेज़ में फंडामेंटली मज़बूत हों। नई लॉन्ग पोज़िशन तभी शुरू करनी चाहिए जब निफ्टी 26,000 के लेवल से ऊपर मजबूती दिखाए। इससे पूरे बाज़ार के सेंटिमेंट में ज़्यादा भरोसेमंद सुधार का संकेत मिलेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top