
Gainers & Losers: लगातार तीसरे कारोबारी दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज में आज बढ़त रही। आज सेंसेक्स (Sensex) 283.29 प्वाइंट्स यानी 0.34% के उछाल के साथ 83,734.25 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 93.95 प्वाइंट्स यानी 0.37% की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
ITC । मौजूदा भाव: ₹332.50 (+2.21%)
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹28.22 (+0.82%)
Netweb Technologies । मौजूदा भाव: ₹3372.90 (+8.84%)
Ceinsys Tech । मौजूदा भाव: ₹1036.00 (+2.16%)
Dilip Buildcon । मौजूदा भाव: ₹451.15 (+3.71%)
Aurionpro Solutions । मौजूदा भाव: ₹978.70 (+4.83%)
Aurobindo Pharma । मौजूदा भाव: ₹1171.20 (-1.14%)
Vadilal Industries । मौजूदा भाव: ₹4889.75 (-3.00%)
Shlokka Dyes । मौजूदा भाव: ₹28.03 (-4.98%)
Premier Polyfilm । मौजूदा भाव: ₹52.33 (-1.89%)
ITC । मौजूदा भाव: ₹332.50 (+2.21%)
एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए कंपनियों ने सिगरेट के दाम बढ़ाए तो शेयर झूम उठे। आईटीसी के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.32% उछलकर ₹332.85 पर पहुंच गए।
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹28.22 (+0.82%)
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीईओ भाविश अग्रवाल के अरेस्ट वारंट पर रोक लगाई तो ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.86% उछलकर ₹29.35 पर पहुंच गए।
Netweb Technologies । मौजूदा भाव: ₹3372.90 (+8.84%)
नेटवेब टेक ने दुनिया का सबसे छोड़ा एआई सुपरकंप्यूटर टायरोन कैमेरेरो स्पार्क (Tyrone Camarero Spark) लॉन्च किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 13.97% उछलकर ₹3532.00 पर पहुंच गए। यह सुपर कंप्यूटर एनवीडिया जीबी10 ग्रेस ब्लैकवेल सुपरचिप से लैस है।
Ceinsys Tech । मौजूदा भाव: ₹1036.00 (+2.16%)
सेंसिस टेक को एनएसई पर 1,78,41,146 इक्विटी शेयरों को 19 फरवरी से लिस्ट करने की मंजूरी मिली तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.48% उछलकर ₹1089.95 पर पहुंच गए।
Dilip Buildcon । मौजूदा भाव: ₹451.15 (+3.71%)
गुजरात में ₹702 करोड़ के एक प्रोजेक्ट के लिए सफल बोली लगाने पर दिलीप बिल्डकॉन के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.67% उछलकर ₹464.00 पर पहुंच गए। इस पर 24 महीने में काम पूरा करना है।
Aurionpro Solutions । मौजूदा भाव: ₹978.70 (+4.83%)
एक मशहूर डेटा सेंटर डेवलपर और ऑपरेटर से एक अहम ऑर्डर मिलने पर ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 9.25% उछलकर ₹1020.00 पर पहुंच गए। इसके तहत मुंबई में ब्राउनफील्ड फैसिलिटी की डिजाइन और एग्जीक्यूशन का काम मिला है।
Aurobindo Pharma । मौजूदा भाव: ₹1171.20 (-1.14%)
अमेरिकी दवा नियामक FDA ने अरबिंदो फार्मा की तेलंगाना यूनिट में नौ दिक्कतें गिनाई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.61% टूटकर ₹1130.00 पर आ गए। FDA ने कथित तौर पर पाया कि इक्विपमेंट्स को वर्षों से साफ नहीं किया गया, क्रॉस कंटैमिनेशन का लेवल लिमिट से 380 गुना ज्यादा है तो यूनिट के सिस्टम में पक्षियों की बीट भी मिली। साथ ही स्टाफ के पास रॉ डेटा का डिलीशन एक्सेस था और बिना किसी वजह के ट्रायल रन भी थे।
Vadilal Industries । मौजूदा भाव: ₹4889.75 (-3.00%)
वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने स्वतंत्र निदेशक और चेयरमैन शिवकुमार डेगा (Shivakumar Dega) के तत्काल इस्तीफे का ऐलान किया तो शेयर धड़ाम हो गए और इंट्रा-डे में 3.87% टूटकर ₹4846.00 पर आ गए।
Shlokka Dyes । मौजूदा भाव: ₹28.03 (-4.98%)
क्रिसिल ने श्लोका डाइज के वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के आईपीओ से मिले पैसों के इस्तेमाल को लेकर एक क्वालिफाईड मॉनिटरिंग एजेंसी की रिपोर्ट जारी की है, क्योंकि कंपनी ने जरूरी डॉक्यूमेंट्स और जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं किया है। इसके चलते कंपनी के शेयर इंट्रा-डे में 4.98% टूटकर ₹28.03 के लोअर सर्किट पर आ गए।