
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार 18 फरवरी को लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 283.29 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 83,734.25 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 3.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 25,819.35 पर पहुंच गया। हालांकि शुरुआती घंटों में बिकवाली से निफ्टी एक समय 25,645.15 तक फिसल गया था। लेकिन दोपहर बाद बाजार में धीरे-धीरे खरीदारी लौटी। अंतिम घंटे में तेज खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुए।
मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती
सेक्टोरल प्रदर्शन
निवेशकों ने ₹1.78 लाख करोड़ कमाए
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
4,383 शेयरों में हुआ कारोबार
मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती
लार्जकैप शेयरों की तुलना में ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों में करीब 0.5 प्रतिशत की बढ़त रही।
सेक्टोरल प्रदर्शन
सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। मेटल, FMCG और PSU बैंक इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत की तेजी रही। प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.2 प्रतिशत की गिरावट रही।
निवेशकों ने ₹1.78 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 471.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 470.11 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 2.90 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईटीसी (ITC), एक्सिस बैंक (Axis Bank), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर 1.18 फीसदी से लेकर 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इटरनल (Eternal), इंफोसिस (Infosys), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में 1.16 फीसदी से लेकर 1.56 फीसदी तक की गिरावट रही।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
4,383 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,383 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,243 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,952 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 188 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 112 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 100 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।