मुंबई के इस फ्लैट ने बीते 40 साल में दिया शेयर बाजार से ज्यादा रिटर्न, दिग्गज इनवेस्टर रामदेव अग्रवाल ने बताई इसकी कहानी – mumbai flat has delivered better return than stock market in last 40 years raamdeo agrawal reveals its story



मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने मुंबई के डुप्लेक्स फ्लैट के बारे में बताया है, जिसकी कीमत बीते करीब 40 सालों में कई गुना बढ़ी है। इस फ्लैट के रिटर्न को देखा जाए तो इसने शेयरों से ज्यादा रिटर्न दिया है। यह अपार्टमेंट समुद्र महल है, जो मुंबई के वर्ली में स्थित है। इसमें अग्रवाल का एक डुप्लेक्स फ्लैट है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेटेड इस पुराने वीडियो में अग्रवाल यह बता रहे हैं कि वह जिस फ्लैट में रहते हैं उसे 1975-76 में एक खरीदार ने 125 रुपये प्रति वर्ग फीट के रेट से खरीदा था। वह बताते हैं कि आज इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई है। आप ऐसी कम प्रॉपर्टी मिलेंगी, जिनकी कीमतें इस तरह से बढ़ी हैं। यह वीडियो 2017 का एक न्यूज चैनल को दिए अग्रवाल के इंटरव्यू का है।

अग्रवाल ने बताया है कि इस फ्लैट का बीते 40 सालों में सीएजीआर रिटर्न करीब 19 फीसदी है। इसके मुकाबले भारतीय शेयर बाजारों का सीएजीआर रिटर्न 17.5 फीसदी है। अग्रवाल और उनके परिवार ने इस फ्लैट को 2021 में 46.29 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह डुप्लेक्स प्रॉपर्टी 17वें और 18वें मंजिल पर है। यह जानकारी लोकल ब्रोकर्स ने मनीकंट्रोल को दी।

समुद्र महल करीब पांच दशक पुराना लग्जरी अपार्टमेंट है, जो समुद्र के किनारे स्थित है। यह मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में से एक वर्ली में स्थित है। इस इलाके में मुंबई के कई अमीर लोग रहते हैं। यह कॉम्पलेक्स पहले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के रेजिडेंस की वजह से चर्चा में था। यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर और नीरव मोदी दोनों के डुप्लेक्स फ्लैट अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर पर थे।

यह अपार्टमेंट के दो हिस्से हैं, जिनमें कुल 25 मजिलें हैं। इनमें तीन बेडरूम वाले 100 लग्जरी फ्लैट्स, डुप्लेक्स यूनिट्स, मशहूर ‘जोड़ी’ अपार्टमेंट्स और दो बंगला हैं। पहले यह प्रॉपर्टी ग्वालियर के शाही परिवार की थी। यह अपार्टमेंट 1973 में बना था। देश के कई दिग्गज इंडस्ट्रियलिस्ट्स् के फ्लैट्स इस अपार्टमेंट में हैं।

समुद्र महल जब बना था, तब यह इस इलाके की सबसे ऊंची इमारत थी। बताया जाता है कि इंडस्ट्रियलिस्ट नुसली वाडिया और राम बतरा ग्वालियर के शाही सिंधिया परिवार के करीबी मित्र थे। उन्होंने इस सिंधिया परिवार की मदद इस प्रोजेक्ट में की थी। 2011 में इस अपार्टमेंट में एक प्लैट की डील को लेकर खूब चर्चा हुई थी। यह इंडिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील थी।



Source link

Scroll to Top