TVS Supply Chain Shares: $2800 करोड़ के मार्केट में एंट्री पर चहके निवेशक, फटाक से 7% उछल पड़े शेयर – tvs supply chain share price jumps over 6 percent after mou with italy ala to tap usd 2800 crore aerospace market



TVS Supply Chain Shares: टीवीएस सप्लाई चेन के शेयरों पर आज निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी का रुझान दिखा और यह करीब 7% उछल पड़ा। इसके शेयरों को लेकर निवेशक इसलिए बुलिश हुए क्योंकि कंपनी ने इटली के एएलए ग्रुप (ALA Group) के साथ एक एमओयू पर साइन किया है। इसने शेयरों की चमक बढ़ा दी। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े जिससे अधिकतर तेजी गायब हो गई लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अभी भी यह मजबूत बना हुआ है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.63% की बढ़त के साथ ₹127.52 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 6.80% उछलकर ₹134.00 (TVS Supply Chain Share Price) पर पहुंच गया था।

TVS Supply Chain और ALA Group के बीच क्या हुआ है सौदा?

देश के $2800 करोड़ के ऐरोस्पेस और डिफेंस सप्लाई चेन मार्केट में मौकों को भुनाने के लिए टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और एएलए ग्रुप ने हाथ मिलाया है। ये दोनों मिलकर देश में तेजी से बढ़ रहे ऐरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में मौके की तलाश करेंगे और शुरुआती फोकस डिफेंस ऑफसेट प्रोग्राम्स पर रहेगा। ये दोनों मिलकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि आने वाले समय में अन्य देशों में मौकों को लेकर काम कर सकते हैं। MoU के तहत दोनों कंपनियां एयरोस्पेस और डिफेंस प्रोग्राम्स के प्रोडक्शन और आफ्टरमार्केट लाइफसाइकल के दौरान इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन सर्विसेज मुहैया कराएंगी। इसकी सर्विसेज में प्रोडक्शन सपोर्ट, स्पेयर पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन, इन्वेंट्री ऑप्टिमाइजेशन, डिफेंस-ग्रेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस, लॉजिस्टिक्स इंजीनियरिंग और MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सपोर्ट शामिल हैं।

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का कहना है कि वह यूनाइटेड किंगडम में डिफेंस और यूटिलिटीज सप्लाई चेन के अपने लंबे अनुभव के साथ-साथ भारत में अपनी घरेलू मौजूदगी का फायदा उठाएगी। कंपनी को अभी ऐरोस्पेस, डिफेंस और यूटिलिटीज ऑपरेशंस से सालाना करीब $14 करोड़ का रेवेन्यू मिलता है जिसमें से अधिकतर यूके में डिफेंस और यूटिलिटी प्रोग्राम्स से आता है। वहीं एएलए ग्रुप की बात करें तो वर्ष 2024 में इसे $34.5 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ। इसे वैश्विक ऐरोस्पेस और डिफेंस में महारत हासिल है, इसका अपना टेक प्लेटफॉर्म है और अमेरिका, यूरोप, यूके के इंटरनेशनल ओईएम के साथ कारोबारी संबंध हैं तो टीवीएस सप्लाई चेन के साथ साझेदारी में यह अपनी खूबियों को जोड़ेगी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के शेयर पिछले साल 18 जुलाई 2025 को ₹147.00 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह सात महीने में 37.14% फिसलकर 27 जनवरी 2026 को ₹92.40 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top