
Kwality Wall Shares: हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL) से अलग होकर क्वालिटी वाल के शेयरों की आज घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हो गई। इसके शेयरों का सफर आज एनएसई पर ₹29.80 के भावन पर शुरू हुआ है जोकि कि ₹40.20 के इंडिकेटिव प्राइस के मुकाबले 25.87% डिस्काउंट पर है। क्वालिटी वाल के शेयरों की आज ₹7,001.78 करोड़ के मार्केट कैप के साथ एंट्री हुई। वहीं दूसरी तरफ एचयूएल के शेयर फिलहाल रेड जोन में हैं। एनएसई पर यह 0.20% की गिरावट के साथ ₹2,300.00 पर है। एचयूएल के शेयर डीमर्जर से पिछले साल दिसंबर में ही एडजस्ट हो गए थे और यह 5 दिसंबर को ₹2,422 के भाव पर खुला था जोकि पिछले क्लोजिंग प्राइस ₹2,462.20 से करीब 2% (₹40.2) डिस्काउंट पर था।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)