
फार्मा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड के शेयरों में आगे 16 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसी उम्मीद ब्रोकरेजेज के टारगेट प्राइस से मिली है। एनालिस्ट कंपनी की दिसंबर 2025 तिमाही की कमाई और मैनेजमेंट गाइडेंस के बाद स्टॉक को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। सिटी और जेफरीज ने स्टॉक के लिए ‘बाय’ रेटिंग दी हैं। वहीं मॉर्गन स्टेनली ने ‘इक्वल-वेट’ रेटिंग दी है।
सिटी ने ल्यूपिन के शेयर के लिए 2540 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ ‘बाय’ रेटिंग दी है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से लगभग 16% ज्यादा है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का EBITDA पिछले साल की तुलना में 62 प्रतिशत बढ़ा। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने मार्जिन गाइडेंस बढ़ाकर 27-28% कर दिया है, जबकि वित्त वर्ष 2026 के लिए यह 24-25% है। सिटी ने कहा कि अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) अनुमान को वित्त वर्ष 2026 के लिए 22 प्रतिशत, 2027 के लिए 17 प्रतिशत और 2028 के लिए 2 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
जेफरीज और मॉर्गन स्टेनली ने क्या दी रेटिंग
जेफरीज ने ल्यूपिन के शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 2540 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि ल्यूपिन की तीसरी तिमाही में US में सेल्स मजबूत रही। इसने कंपनी की ग्रोथ में अच्छा योगदान दिया। मॉर्गन स्टेनली ने ल्यूपिन के शेयर के लिए ‘इक्वल-वेट’ रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 2386 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 के लिए इसका मार्जिन गाइडेंस 27-28% है। वित्त वर्ष 2027 24-25% पर नॉर्मलाइज किया गया है। एनालिस्ट ने कहा कि ल्यूपिन का US रेवेन्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा रहने वाला है।
Lupin के शेयर में तेजी
ल्यूपिन के शेयर में 16 फरवरी को तेजी है। BSE पर सुबह के कारोबार में कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 2 प्रतिशत तक चढ़कर 2239.30 रुपये के हाई तक गई। ल्यूपिन स्टॉक पर कवरेज देने वाले 40 एनालिस्ट्स में से 28 ने ‘बाय’ रेटिंग दी है। 9 ने ‘होल्ड’ और 3 ने ‘सेल’ रेटिंग दी है।