स्पेन के ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म Trenes में Ixigo खरीदेगी 60% हिस्सा, Sqaas में भी लेगी 45% स्टेक – ixigo to acquire 60 per cent stake in spanish train booking platform trenes online travel solutions deal value is over rs 125 crore



ट्रैवल एग्रीगेटर इक्सिगो (Ixigo) स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म Trenes में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। इसके लिए कंपनी के बोर्ड ने बाइंडिंग एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है। यह खरीद 1.17 करोड़ यूरो (125 करोड़ रुपये से ज्यादा) में की जाएगी। यह इक्सिगो का पहला बड़ा इंटरनेशनल एक्वीजीशन है। Trenes की पेरेंट कंपनी ‘ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशंस’ है।

Trenes में हिस्सेदारी की खरीद से यूरोप में इक्सिगो की स्ट्रेटेजिक एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। इक्सिगो ने एक बयान में कहा कि इस एक्वीजीशन के साथ, कंपनी का मकसद Trenes के प्रोडक्ट डेवलपमेंट, AI रीइन्वेंशन को तेज करना और कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। इससे यूरोप में ग्रोथ के नए मौके पाने में मदद मिलेगी।

प्रस्तावित एक्वीजीशन से यूरोपियन OTA मार्केट में इक्सिगो की प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और AI लीडरशिप का फायदा उठाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को देर रात एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इक्सिगो ने कहा कि हिस्सेदारी खरीद के बाद ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशंस, S.L., इक्सिगो की एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बन जाएगी।

Squad As Service में भी खरीदेगी 45 प्रतिशत हिस्सा

इक्सिगो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्पेन की स्क्वाड ऐज सर्विस, S.L. (Sqaas) में 45.02 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद को भी मंजूरी दे दी। यह खरीद 4.83 करोड़ रुपये से ज्यादा में होगी। इसके बाद Squad As Service, S.L., इक्सिगो की एसोसिएट कंपनी बन जाएगी। स्क्वाड ऐज सर्विस टेक्नोलॉजी बेस्ड सॉल्यूशन देने के बिजनेस में है। इसका फोकस आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस वाले सॉफ्टवेयर और उससे जुड़ी सर्विसेज पर है।

शेयर एक साल में 36 प्रतिशत चढ़ा

इक्सिगो की पेरेंट कंपनी Le Travenues Technology Ltd है। इसके शेयर की कीमत वर्तमान में बीएसई पर 196.20 रुपये है। शेयर एक साल में 36 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 8600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी BSE, NSE पर जून 2024 में लिस्ट हुई थी। इसका 740.10 करोड़ रुपये का IPO 98.1 गुना भरा था। इक्सिगो का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 313.21 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 27.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 910.62 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 63.45 करोड़ रुपये रहा।



Source link

Scroll to Top