
विमानन कंपनी IndiGo पर GST इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित 1.27 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस आदेश को चुनौती देगी। BSE को दी गई जानकारी में, एयरलाइन की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने कहा कि उसे मुंबई के बांद्रा स्थित ऑफिस ऑफ द जॉइंट कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स (अपील) ने GST इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने से मना कर दिया है। साथ ही ब्याज और जुर्माने की डिमांड की गई है।
कंपनी का मानना है कि अधिकारियों द्वारा पास किया गया यह आदेश गलत है और उसका पक्ष मजबूत है। कंपनी पर कुल 1.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुलाई 2017 से लेकर मार्च 2018 तक की अवधि के लिए है। इंडिगो ने यह भी कहा कि उसके फाइनेंशियल्स पर इस आदेश का कोई खास असर नहीं पड़ा है, लेकिन वह सही अथॉरिटी के सामने इसका विरोध करेगी।
इस नोटिस के बाद सोमवार को IndiGo के शेयरों पर नजर रहेगी।