मार्केट में जबरदस्त बिकवाली के बीच 5 शेयर 10% तक चमके, 5 स्टॉक्स ने देखी 17% तक की गिरावट – top gainers and losers today engineers india spicejet muthoot finance cohance lifesciences bajaj finance 



13 फरवरी को शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। सेंसेक्स 1048.16 अंकों की गिरावट के साथ 82,626.76 पर बंद हुआ है। निफ्टी 336.10 अंक गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ है। इस बीच कौन से शेयर टॉप गेनर और टॉप लूजर रहे, आइए जानते हैं…

Engineers India | मौजूदा भाव ₹201.85 (+11.64%): एक दिन पहले कंपनी ने Q3 नतीजे जारी किए थे, जिस पर बाजार ने आज प्रतिक्रिया दी। दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 219.3% बढ़कर ₹347.2 करोड़ रहा। रेवेन्यू 58.3% बढ़कर ₹1210.2 करोड़ रहा।

Gokaldas Exports | मौजूदा भाव ₹845 (+8.13%): शेयर मार्केट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच इस शेयर ने अच्छी बढ़त देखी।

Linde India | मौजूदा भाव ₹6890 (+6.87%): अच्छी खरीद से दिन में शेयर की कीमत बीएसई पर ₹6966 के हाई तक गई। बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई।

Aditya Birla Fashion and Retail | मौजूदा भाव ₹74.03 (+5.52%): शेयर दिन में बीएसई पर ₹75.13 के हाई तक गया। शेयर के लिए ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने हाल ही में ‘न्यूट्रल’ रेटिंग के साथ ₹75 का प्राइस टारगेट दिया है।

Bajaj Finance Ltd | मौजूदा भाव ₹1024.10 (+2.43%): कंपनी के AI पर जोर के चलते ब्रोकरेज बुलिश हैं। AI 2 करोड़ कस्टमर कॉल को अटेंड कर रहा है और उनकी आवाज को टेक्स्ट में कनवर्ट कर डेटा जनरेट कर रहा है।

Spicejet | मौजूदा भाव ₹17 (-16.71%): स्पाइसजेट को अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में ₹269.27 करोड़ का घाटा हुआ। एक साल पहले कंपनी ₹24.97 करोड़ के मुनाफे में थी। कुल आय घटकर ₹1522.81 करोड़ रह गई।

Muthoot Finance | मौजूदा भाव ₹3576.75 (-12.10%): तिमाही नतीजे अच्छे रहने के बावजूद शेयर गिरा। कहा जा रहा है कि निवेशकों ने दिसंबर तिमाही की कमाई में उछाल के टिकाऊपन को लेकर चिंता जताई है। दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 94.9% बढ़ा।

Cohance Lifesciences | मौजूदा भाव ₹315.60 (-9.98%): कंपनी का दिसंबर 2025 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 76% गिरकर ₹36.7 करोड़ रहा। रेवेन्यू 19.5% गिरकर ₹544.6 करोड़ हो गया।

Blue Jet Healthcare | मौजूदा भाव ₹397.45 (-10.00%): कंपनी का दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 59.4% गिरकर ₹40.16 करोड़ हो गया। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 39.5% गिरकर ₹192.4 करोड़ रहा।

Story continues below Advertisement

Awfis Space Solutions | मौजूदा भाव ₹324 (-10.07%): मार्केट में जबरदस्त गिरावट के बीच इस शेयर में बिकवाली का भारी दबाव दिखा।



Source link

Scroll to Top