Trading plan : बाजार में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट, जानिए अब क्या हो निफ्टी-बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग रणनीति – trading plan sharp fall in the market for the second consecutive day know what should be the trading strategy in nifty bank nifty now



Trading plan : बाजार में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 300 प्वाइंट फिसलकर 25500 के नीचे आ गया है। रिलायंस, ICICI BANK और HUL ने दबाव बनाया है। निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप एक परसेंट से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 8 फीसदी उछलकर 13 के करीब आ गया है।

भारी गैपडाउन के बाद IT शेयरों में आज रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी IT निचले स्तरों से करीब 3 परसेंट सुधरा है। कोफोर्ज, KPIT टेक, टाटा एलेक्सी रिकवरी के बावजूद 3 से 4% नीचे हैं। मेटल, रियल्टी और कैपिटल मार्केट शेयरों में तेज बिकवाली आई है। ये तीनों सेक्टर इंडेक्स डेढ़ से तीन परसेंट तक फिसले हैं। वहीं दूसरी ओर चुनिंदा NBFCs में खरीदारी देखने को मिल रही है।

नतीजों के बाद हिंडाल्को 5% से ज्यादा फिसला है। साथ ही ONGC और PI इंडस्ट्रीज में भी दो परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं बजाज फाइनेंस वायदा का टॉप गेनर बना। जबकि कमजोर चार्ट के चलते DLF, SRF और सिंजीन फिसले हैं।

शानदार नतीजों के बाद EIL करीब 15 परसेंट दौड़ा है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 58 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। वहीं होनासा भी मजबूत रिजल्ट के दम पर भागा है। लेकिन रिजल्ट के बाद मुथूट फाइनेंस में तगड़ी मुनाफावसूली हो रही है। रिजल्ट के बाद INDIAN HOTEL और IGL भी 2-3% फिसले हैं। वहीं STANLEY लाइफ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

तीसरी तिमाही में इंफो एज का मुनाफा 14 फीसदी घटा है। हालांकि, इसके रेवेन्यू में हल्की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार दिखा है। नतीजों के बाद ये शेयर डेढ़ परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। वहं अल्केम का प्रॉफिट डेढ़ परसेंट तो रेवेन्यू 11% बढ़ा है। हालांकि मार्जिन पर हल्का दबाव दिखा है। बाजार को अब KFINTECH, फोर्टिस, GMR, NBCC जैसे नतीजों का इंतजार है।

उधर मार्केट कपलिंग मामले में IEX को बड़ा झटका लगा है। ये शेयर 4 परसेंट फिसला है। APTEL ने CERC के आदेश के खिलाफ IEX की अर्जी खारिज कर दी है। CERC को रेगुलेशंस बनाने की मंजूरी मिल गई है।

बाजार में अब क्या हो कमाई की रणनीति

ऐसे बाजार में निफ्टी और बैंक निफ्टी पर अपनी ट्रेडिंग रणनीति साझा करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी में मौजूदा स्तर पर शॉर्ट नहीं करें। लॉन्ग सौदे होल्ड करें। स्टॉपलॉस 25400 पर रखें। 25650 (20 DEMA) के ऊपर ही लॉन्ग करें। अगर निफ्टी 25650 के ऊपर टिका तो फिर 26000 तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि इसमें मौजूदा स्तर पर शॉर्ट नहीं करें। लॉन्ग सौदे होल्ड करें। स्टॉपलॉस 60000 पर सेट करें 60600 के ऊपर ही लॉन्ग करें। 60600 के ऊपर टिके तो 61500 तक जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top