Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर – stock market today top 10 news market outlook for february 13 trends in the gift nifty



Stock Market news : 13 फरवरी को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी की नेगेटिव ओपनिंग हो सकती है। GIFT निफ्टी 136 अंक यानी 0.53 फीसदी की कमजोरी के साथ कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र पर नजर डालें तो IT स्टॉक्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर को लेकर नई चिंताओं के बीच, 12 फरवरी को भारतीय इक्विटी मार्केट लाल निशान में बंद हुए थे। निफ्टी 25,750 के लेवल पर गिर गया था और चार दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया था। कारोबारी के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 फीसदी गिरकर 83,674.92 पर और निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 फीसदी गिरकर 25,807.20 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 136 अंक यानी 0.53 फीसदी गिर कर 25,714 के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे बाजार के लिए सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं।

एशियन मार्केट

अलग-अलग सेक्टर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर को लेकर चिंताओं के बाद एशियाई इक्विटी रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गई हैं। US टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में बिकवाली में बिकवाली और इन्वेस्टर्स के ट्रेजरी की तरफ रुख करने से बाजार का मूड खराब हुआ है। GIFT निफ्टी 136 अंक यानी 0.53 फीसदी गिर कर 25,714 के आसपास कारोबार कर रहा है। निक्केई 0.58 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स 1.22 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। वहीं, हैंग सेंग में 1.70 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। ताइवान का बाजार आज बंद है। हालांकि कोस्पी में 0.30 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। शांघाई कंपोजिट में 0.57 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

गुरुवार को वॉल स्ट्रीट इंडेक्स में भारी गिरावट आई। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 669.42 अंक या 1.34% गिरकर 49,451.98 पर आ गया। S&P 500 इंडेक्स 108.71 अंक या 1.57% गिरकर 6,832.76 पर आ गया और नैस्डैक कंपोजिट 469.32 अंक या 2.03% गिरकर 22,597.15 पर आ गया।

FII और DII फंड फ्लो

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 12 फरवरी को लगातार पांचवें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी। उन्होंने 108 करोड़ रुपए के इक्विटी खरीदे,जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने भी खरीदारी की। उन्होंने 276 करोड़ रुपए से ज़्यादा के इक्विटी खरीदे।



Source link

Scroll to Top