Share Market Crash: IT शेयरों में बिकवाली से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 559 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.5 लाख करोड़ डूबे – stock market crashes on it selloff sensex falls 559 points investors lose rs 2 5 lakh crore



Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 12 फरवरी को तगड़ गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 प्रतिशत टूटकर 83,674.92 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 25,807.20 पर आ गया। दिनभर की कमजोरी के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹2.5 लाख करोड़ की कमी आई।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में गिरावट रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आईटी कंपनियों की कमाई पर पड़ने वाले असर की नई चिंताओं ने निवेशकों का मनोबल कमजोर रखा। ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहे। निफ्टी मिडकैप-100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों में लगभग 0.5 प्रतिशत की गिरावट रही।

सेक्टोरल मोर्चे पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ अकेला हरे निशान में बंद हुआ। इसके अलावा सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 5 प्रतिशत टूटकर 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।, जबकि ऑयल एंड गैस, मीडिया और रियल्टी सूचकांक करीब 1-1 प्रतिशत गिरे।

निवेशकों के ₹2.69 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 472.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 474.99 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.69 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.69 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 3.17 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), ट्रेंट (Trent), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 0.80 फीसदी से लेकर 1.86 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 5.99 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इंफोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS), एचसीएल टेक (HCL Tech) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 2.23 फीसदी से लेकर 5.79 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,368 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,368 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,683 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,527 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 161 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 140 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 111 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top