
Hindustan Aeronautics Q3 Results: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने गुरुवार 12 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 30 फीसदी बढ़कर 1,867 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,440 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी को पहले मिले ऑर्डर्स की ज्यादा डिलीवरी होने से मुनाफे में यह बढ़ोतरी हुई है।
वहीं कंपनी का दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 7,699 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,957 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का EBITDA (ब्याज, टैक्स, मूल्यह्रास और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 11.2% बढ़कर 1,871 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,683 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन हल्की बढ़त के साथ 24.3% रहा, जो एक साल पहले 24.2% था।
शेयरों का हाल
तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों में ज्यादा हलचल नहीं दिखी। NSE पर कंपनी का शेयर लगभग स्थिर कारोबार करते हुए 4,136.60 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड करता नजर आया। हालांकि इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 4.92 फीसदी की गिरावट आई है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।