GST कटौती से कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को मिला अच्छा बूस्ट, जल्द ही दो और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी: M&M मैनेजमेंट – gst cut provides significant boost to commercial vehicle segment two more new products to be launched soonmahindra and mahindra management



M&M Boardroom : GST कटौती से कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को अच्छा बूस्ट मिला है। नए लॉन्च से SUV सेगमेंट में ग्रोथ आगे भी जारी रहेगी। साथ ही कंपनी के EV पोर्टफोलियो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और जल्द ही दोऔर नए प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे। ये बातें M&M के ED & CEO राजेश जेजुरिकर ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हुई एक खास बातचीत में कही हैं। बताते चलें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने 11 फरवरी को Q3 FY26 के नतीजे घोषित किए थे। ऑटोमोबाइल और फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट से रेवेन्यू ग्रोथ जारी रहने से इसकी नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47 फीसदी बढ़ी है। सर्विसेज़ का योगदान भी मजबूत हुआ है। इस सेगमेंट का प्रॉफिट दोगुना हो गया है।

GST घटने से CV खरीदारों का मुनाफा बढ़ा

इस बातचीत में राजेश जेजुरिकर ने कहा कि GST कटौती से कमर्शियल सेगमेंट में डिमांड बढ़ी है। GST घटने से CV सेगमेंट का मुनाफा बढ़ा है। CV सेगमेंट में रिप्लेसमेंट मांग भी अच्छी रही है। इकोनॉमी ग्रोथ से भी CV डिमांड को पुश मिलेगा। SUV सेगमेंट में मजबूत डिमांड लगातार बरकरार है। कंपनी की नई XUV 7XO को शानदार रिस्पान्स मिला है। बाजार में कंपनी की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल की अच्छी मांग देखने को मिल रही है।

GST कटौती के बाद ट्रैक्टर की मांग काफी बढ़ी

उन्होंने आगे कहा कि स्वराज्य ट्रैक्टर की सप्लाई कम रहने से मार्केट शेयर घटा है। इंजन में कमी की वजह से सप्लाई में कमी रही है। GST कटौती के बाद ट्रैक्टर की मांग काफी बढ़ी है। जनवरी में सप्लाई बढ़ने से मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है।

कंपनी के चारों EV मॉडल को मजबूत रिस्पॉन्स

बाजार में कंपनी के चारों EV मॉडल को खरीदारों से मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। XEV9E और BE6 की डिमांड मजबूत रही है। 10 महीने में 41000 यूनिट गाड़ियां सप्लाई की हैं। XEV9S और BE6 Formula E जैसी नई EV लॉन्च की गईं हैं। अगले साल तक इनका उत्पादन 4000 से बढ़कर 7000 यूनिट प्रति माह हो जाएगा। XEV9S का भी रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा है। कंपनी जल्द 2 नए मॉडल लॉन्च करेगी।

तीसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। पहली बार कंपनी की कंसोलीडेटड आय 50,000 करोड़ रुपए के पार रही है। तीसरी तिमाही में प्रॉफ़िट सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 3,931 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2,964 करोड़ रुपए रहा था। रेवेन्यू सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 38,517 करोड़ रुपए रहा है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 30,538 करोड़ रुपए रहा था। EBITDA सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 5,668 करोड़ रुपए रहा है। वही, मार्जिन सालाना आधार पर 14.6 फीसदी के मुकाबले 14.7 फीसदी पर रहा है।

मार्जिन 14.7% रहा, जबकि पहले यह 14.6% था। सालाना आधार पर कंपनी के वॉल्यूम में 23 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं, कुल रियलाइजेशन सालाना आधार पर 2.5 फीसदी बढ़ा है। जबकि, तिमाही आधार पर इसमें 2 फीसदी की कमी देखने को मिली है।

M&M:शेयर प्राइस हिस्ट्री

1.20 बजे के आसपास ये शेयर 62.10 रुपए यानी 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 3612 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का लो 3,603.20 रुपए और दिन का हाई 3,699 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,407,261 शेयर के आसपास दिख रहा है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 1.90 फीसदी हल्का हुआ है। वहीं, 1 महीने में इसमें 1.86 फीसदी की और तीन महीने में 3.72 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल अब तक ये शेयर 2.55 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने 20.95 फीसदी और 3 साल में 164.52 फीसदी रिटर्न दिया है।



Source link

Scroll to Top