Kernex Microsystems Share Price : केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयर इंट्राडे में 2% भागे, 411 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर ने दिया बूस्टर डोज – stock of the day kernex microsystems shares rose 2 percent a large order of rs 411 crore gave a booster dose



Kernex Microsystems Share Price : 12 फरवरी को शुरुआती ट्रेड सेशन में केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स के शेयर 2 तक भागते नजर आए हैं। कंपनी को ₹411.17 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके चलते आज ये शेयर जोश में नजर आ रहा है। सुबह 09.15 बजे के आसपास केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स (इंडिया) BSE पर 31.80 रुपये या 2.57 फीसदी बढ़कर 1,269.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल अभी 11.40 बजे के आसपास ये शेयर ऊपर से फिसल कर लाल निशान में आ गया है। फिलहाल ये शेयर एनएसई पर 19.90 रुपए यानी 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 1219 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW),वाराणसी ने कंपनी को 505 ऑनबोर्ड कवच (KAVACH) लोकोमोटिव इक्विपमेंट सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर की वैल्यू 411 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की मीटिंग 12 फरवरी, 2026 को होनी है। इस मीटिंग में 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हुई तिमाही और नौ महीनों के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फ़ाइनेंशियल रिज़ल्ट पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंज़ूरी दी जाएगी।

पिछले महीने,चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW), चित्तरंजन, बर्धमान ने कंपनी को ऑनबोर्ड कवच लोकोमोटिव इक्विपमेंट के 3,024 सेट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए 2,465.71 करोड़ रुपए का ऑर्डर दिया।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले नौ महीनों में स्टॉक में 56 फीसदी की तेज़ी आई है। इस शेयर ने 15 अक्टूबर, 2025 को 52-हफ़्ते का हाई 1,433.95 रुपए और 18 मार्च, 2025 को 52-हफ़्ते का लो 625.55 रुपए का स्तर छुआ था। अभी, यह स्टॉक अपने 52-हफ़्ते के हाई से 13.67 फीसदी नीचे और अपने 52-हफ़्ते के लो से 97.91 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 2,080.14 करोड़ रुपए है।

अपडेट जारी…….



Source link

Scroll to Top