
सीएनबीसी -आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन HIGHER HIGH और HIGHER LOW बनाया, लेकिन साफ है कि मोमेंटम अब थोड़ा ठंडा पड़ गया है । कल का हाई सिर्फ 20 अंक और लो 29 अंक ऊपर था। ऐसे में आज बाजार में OUTSIDE DAY का भी चांस है। हो सकता है कल का हाई और निचला स्तर दोनों टूट जाएं। एक और बात- आज फिर बाजार की गाड़ी 3 पहियों पर होगी। कम से कम शुरुआत में तो IT शेयर स्टॉक्स शायद फिर गिरें। कल इंफोसिस, विप्रो के ADR 5% नीचे थे, हालांकि उतना शायद शेयर ना गिरें। लेकिन IT इंडेक्स अब एक बड़े BEAR मार्केट में है। ऐसे में बाकी सेक्टर्स को गिरावट की भरपाई करनी होगी। लेकिन कुल मिलाकर बाजार अभी भी एक अपट्रेंड में है। अपट्रेंड तभी टूटेगा जब निफ्टी 25,650 के नीचे जाएगा।
बाजार: आज का बड़ा संकेत फिर से IT
बाजार: क्या हो रणनीति
एक लिस्ट बनाइए– इस तिमाही की 10 बेस्ट नतीजे वाली कंपनियां। जाहिर है इस लिस्ट में सबसे ऊपर SBI होगा । SBI में आपने कभी भी कहीं भी लिया तो पैसा बना है और ऐसे आपको बहुत कम शेयर मिलेंगे। SBI ने ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स दोनों को अमीर बनाया है। हमने SBI के नतीजों के बाद कहा था– गैप अप के बाद भी लीजिए। अगर आपने गैपअप के बाद शिखर पर भी लिया होगा, तब भी पैसा बना है। वहां से भी SBI की calls 5-10 गुना हो गई हैं, लेकिन बड़ा पैसा बनाने के लिए आपको ऐसे शेयरों में रहना होगा। यहां से मिडकैप और स्मॉलकैप्स में बड़ी रैली हो सकती है, लेकिन आपका फोकस सिर्फ वहां हो जहां नतीजे बढ़िया हैं। शेयर सिर्फ इसलिए नहीं चलेंगे क्योंकि वो 40-50% गिरे हैं।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,850-25,900 (कल का low) पर है बड़ा सपोर्ट 25,740-25,810 (ऑप्शंस जोन) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों के लिए 25,850 पर सख्त SL रखें। अगर 25,850 टूटता है तो इसका मतलब ये नहीं है बाजार कमजोर है। ये बस अपने प्रॉफिट को प्रोटेक्ट करने की बात है। पहला रजिस्टेंस 26,000-26,050 (कल का high) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,200-26,300 (शिखर के करीब) पर है। आज 25800 के करीब दोबारा एंट्री का सबसे अच्छा जोन है। अगर किसी कारण से निफ्टी 25,800 तक फिसले तो ये एंट्री का मौका होगा। नए लॉन्ग सौदों के लिए 25,650 का SL रखें। अगर 26,000-26,050 रिजेक्ट हो तभी बेचें और स्टॉपलॉस 26,100 पर लगाए।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
दो दिनों से 60,500 तक की कंट्रोल्ड गिरावट पर खरीदारी का नजरिया रखा और 60,400 का स्टॉप लॉस लगा कर रखना है। अभी भी बैंक निफ्टी पर वही नजरिया है। 60,800-61,000 पर बड़ा रजिस्टेंस है। 61,000 के ऊपर 61,300-61,500 संभव है, लेकिन अगर 60,400 टूटे तो लॉन्ग से बाहर निकलें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।