
AI Stocks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शेयर बाजार की दिशा तय करने वाला बड़ा फैक्टर बन चुका है। अमेरिकी स्टार्टअप Anthropic ने Claude Cowork और Claude Code जैसे एंड-टु-एंड वर्कफ्लो ऑटोमेशन टूल्स लॉन्च किया है। इसके बाद IT और AI शेयरों में तेज उतार चढ़ाव देखने को मिला। निवेशकों को चिंता है कि तेज AI ऑटोमेशन से IT सर्विस कंपनियों के रेवेन्यू मॉडल पर दबाव बढ़ सकता है।
हालांकि शॉर्ट टर्म में अस्थिरता है, लेकिन भारत डेटा इंजीनियरिंग और AI टैलेंट का बड़ा हब बनता जा रहा है। फाइनेंस, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर्स में AI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है।
Bessemer Venture Partners के मुताबिक, भारत का IT सेक्टर 2030 तक 400 अरब डॉलर के पार जा सकता है, जिसमें AI की बड़ी भूमिका होगी। आइए तीन घरेलू कंपनियों के बारे में जानते हैं, जो AI को अपने बिजनेस का अहम हिस्सा बना रही हैं। हालांकि, ये अभी तक विशुद्ध AI कंपनियां नहीं हैं।
Persistent Systems ने तीन दशक में खुद को क्लाउड, डेटा और AI फोकस्ड कंपनी के तौर पर बदला है। इसकी रणनीति AI आधारित और प्लेटफॉर्म ड्रिवन है। इसका मकसद बड़े स्तर पर एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन करना है। कंपनी AI को टेक्नोलॉजी और बिजनेस दोनों लेयर्स में कोर सिस्टम की तरह इस्तेमाल कर रही है।
Agentic AI को कंपनी अपने ही ऑपरेशंस में लागू कर रही है, जिससे प्रोडक्टिविटी और स्केल दोनों बेहतर हुए हैं। इसी वजह से इसे Microsoft Frontier Firm के तौर पर पहचान मिली है।
पिछले पांच साल में Persistent का रेवेन्यू 27.3% CAGR और मुनाफा 32.7% CAGR से बढ़ा है। ROE और ROCE मजबूत हैं और कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है। आगे फोकस AI आधारित नई टेक्नोलॉजी को गहराई से अपनाने पर है।
टाटा ग्रुप की Tata Elxsi दिग्गज इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डिजाइन सर्विस प्रोवाइडर है। यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और सिस्टम्स इंटीग्रेशन सेगमेंट में काम करती है। कंपनी का AI इकोसिस्टम उसके डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म TEDAX पर आधारित है।
TEDAX के जरिए एयरोस्पेस में प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस और हेल्थकेयर में शुरुआती बीमारी पहचान, मेडिकल इमेजिंग और पैथोलॉजी एनालिसिस जैसे एडवांस्ड यूज केसेज संभव हुए हैं।
दिसंबर 2025 तिमाही में Tata Elxsi को एक ग्लोबल MedTech कंपनी से मल्टी ईयर डील मिली, जिसमें AI और GenAI के जरिए रेगुलेटरी वर्कफ्लो को ऑटोमेट किया जाएगा। इससे साइकिल टाइम में करीब 30% सुधार की उम्मीद है।
पिछले पांच साल में Tata Elxsi का रेवेन्यू 18.3% CAGR और मुनाफा 25.1% CAGR से बढ़ा है। ROE और ROCE बेहद मजबूत हैं और कंपनी कर्ज मुक्त है।
Cyient एक ग्लोबल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कंपनी है, जो डिजिटल एंटरप्राइज और इंटेलिजेंट प्रोडक्ट्स पर काम करती है। AI और अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी पर फोकस बढ़ाने के लिए कंपनी ने Cyient Semiconductor Pvt Ltd बनाई है।
दिसंबर 2025 तिमाही में Cyient ने स्मार्ट यूटिलिटीज के लिए भारत का पहला स्वदेशी सिलिकॉन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। स्मार्ट मीटर चिप ARKA GKT-1, Azimuth AI के साथ मिलकर तैयार की गई है।
Cyient AI स्किलिंग पर भी जोर दे रही है और नॉर्थ ईस्ट में AI और फ्यूचर स्किल्स सेंटर्स के जरिए टैलेंट डेवलप कर रही है। पिछले पांच साल में कंपनी का रेवेन्यू 10.7% CAGR और मुनाफा 13.7% CAGR से बढ़ा है। बैलेंस शीट कर्ज मुक्त है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।