Q3 results impact: उम्मीद से बेहतर नतीजों के दम पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 6% उछले, सोम डिस्टिलरीज 12% टूटा – q3 results impact apollo hospitals shares jump 6 percent on better than expected results som distilleries loses 12 percent



Q3 results impact : अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के शेयर 11 फरवरी को लगभग 6 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी ने चालू फाइनेंशियल ईयर 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर नजीजे पेश किए है। इसका आज इस शेयर पर अच्छा असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, सोम डिस्टिलरीज के शेयर लगभग 12 प्रतिशत गिर गए हैं।

बुधवार सुबह के ट्रेडिंग सेशन में अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के शेयर तीन महीने के हाई 7,640 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। इस बीच,सोम डिस्टिलरीज के शेयर गिरकर 84.85 रुपये प्रति शेयर पर आ गए,जिससे इसका दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया।

अपोलो हॉस्पिटल्स Q3 नतीजे

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज ने FY26 की तीसरी तिमाही में 502 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया है जो Q3 FY25 के 372 करोड़ रुपए के नेट प्रॉफ़िट से सालाना आधार पर 35 फीसदी ज़्यादा है। इस बीच,कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधार पर 17 फीसदी से ज़्यादा बढ़कर 6,477.4 करोड़ रुपए पर रही है। Q3 रिज़ल्ट के साथ ही कंपनी ने FY26 के लिए 10 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के इंटरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है जिसकी रिकॉर्ड डेट 16 फरवरी है।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी ने FY26 के Q3 में उम्मीद से बेहतर परफॉर्मेंस दिया है और उसका रेवेन्यू 6,130 करोड़ रुपए के अनुमान से ज़्यादा रहा है। इसका EBITDA मार्जिन 110 bps बढ़कर 14.9 परसेंट हो गया है जो अनुमान के मुताबिक है।

इस बीच इसका EBITDA 26.8 प्रतिशत बढ़कर 970 करोड़ रुपये हो गया है। ये मोतीलाल के 910 करोड़ रुपये के अनुमान से ज़्यादा है।

जेपी मॉर्गन ने कहा है कि कंपनी ने अस्पतालों में अच्छी रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की है जिसमें EBITDA मार्जिन में 70 bps YoY बढ़ोतरी और डिजिटल हेल्थ बिज़नेस से अनुमान से कम कैश लॉस शामिल हैं। ये कुछ अच्छी बातें हैं।

सिटी ने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल्स के 24/7 बिज़नेस के लागत में 12 प्रतिशत सालाना से ज़्यादा की कमी से हेल्थको सेगमेंट में 210 bps मार्जिन बढ़ा है।

सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज़ Q3 नतीजे

सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज़ ने 10 फरवरी को Q3 FY26 में 5.5 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट होने की जानकारी दी है जो Q3 FY25 में हुए 21.51 करोड़ रुपए के नेट प्रॉफ़िट से 74 फीसदी से ज़्यादा कम है। इस बीच,बीयर बनाने वाली इस कंपनी की कामकाजी आय इस तिमाही में सालाना आधार पर 14 परसेंट से ज़्यादा घटकर 482.55 करोड़ रुपए रह गई है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top