Stock Crash: बाजार खुलते ही शराब कंपनी के शेयर धड़ाम, 12% टूटा भाव, जानें कारण – stocks to buy brokerages bullish on 3 shares see up to 53 percent upside after q3 results



Som Distilleries Shares: सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज के शेयरों में बुधवार 11 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 11.7 प्रतिशत तक टूटकर 84.85 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के तिमाही नतीजों के ऐलान बाद आई, जो दलाल स्ट्रीट की उम्मीदों से कमजोर रही। कंपनी के मुनाफे और मार्जिन में आई तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने आज इसके शेयरों में जमकर मुनाफावसूली की।

मुनाफे में 76% की गिरावट

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी ने 4.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 19.2 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर मुनाफे में 76 प्रतिशत की भारी गिरावट आई। यह गिरावट बाजार की उम्मीदों से काफी कमजोर रही।

कंपनी की इनकम भी सालाना आधार पर 16.8 प्रतिशत घटकर 250.5 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले साल दिसंबर तिमाही में यह 301.1 करोड़ रुपये थी। प्रीमियम लिकर और बीयर सेगमेंट में मांग और मार्जिन दबाव के कारण रेवेन्यू में कमी देखी गई।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) में भी 45.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 36.4 करोड़ रुपये से घटकर 19.9 करोड़ रुपये रह गया। EBITDA मार्जिन भी घटकर 7.9 प्रतिशत पर आ गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 12 प्रतिशत था। मार्जिन में यह तेज गिरावट कंपनी के लिए चिंता का संकेत मानी जा रही है।

शेयर 52-हफ्ते के निचले स्तर के करीब

कमजोर नतीजों के बाद शेयर शुरुआती कारोबार में 84.85 रुपये के इंट्राडे लो तक गिर गया, जो इसके 52-हफ्ते के निचले स्तर 83.50 रुपये के बेहद करीब है। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली और शेयर करीब 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा।

छह महीनों में 42% की गिरावट

पिछले छह महीनों में सोम डिस्टिलरीज के शेयरों में करीब 42 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। एनालिस्ट्स का कहना है कि लगातार कमजोर प्रदर्शन, मार्जिन दबाव और मांग में सुस्ती के चलते निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top