MSCI Rejig: AB Capital, L&T Finance को ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में मिली जगह, IRCTC बाहर; और क्या बदलाव – aditya birla capital and lt finance have been added to the msci global standard index under february 2026 review irctc out check other changes



आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड और L&T फाइनेंस लिमिटेड के शेयर को MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में जगह मिली है। बुधवार सुबह जारी हुए एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ऐसा MSCI के फरवरी 2026 के रिव्यू के तहत किया गया है। IRCTC अकेला भारतीय स्टॉक है, जिसे इंडेक्स से बाहर किया गया है। इंडेक्स में अब भारतीय कंपनियों की संख्या 164 से बढ़कर 165 हो जाएगी।

ब्रोकरेज फर्म नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, आदित्य बिड़ला कैपिटल में लगभग 25.7 करोड़ डॉलर (लगभग 2,328.12 करोड़ रुपये) का इनफ्लो होने का अनुमान है। वहीं L&T फाइनेंस में लगभग 23.8 करोड़ डॉलर का इनफ्लो आ सकता है। दूसरी ओर IRCTC से लगभग 14.2 करोड़ डॉलर के आउटफ्लो की उम्मीद है।

इस बीच, MSCI ने कहा कि फ्लोट एडजस्टमेंट के कारण AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का इंडेक्स में वेट बढ़ेगा। इसके चलते AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में करीब 17.2 करोड़ डॉलर के इनफ्लो का अनुमान है। बदलावों के बाद, MSCI स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारत का वेट बिना किसी बदलाव के 14.1% पर बना रहेगा।

स्मॉल कैप इंडेक्स के बदलाव

स्मॉल कैप इंडेक्स के मामले में भी कई बदलाव हुए हैं। दबाव के कारण इंडेक्स से भारत के एक दर्जन से ज्यादा शेयर बाहर हो जाएंगे। इस बदलाव के बाद स्मॉल कैप इंडेक्स में स्टॉक्स की संख्या 508 से घटकर 480 हो जाएगी। इस इंडेक्स में एड किए गए भारतीय स्टॉक्स की लिस्ट में प्रीमियर एनर्जीज, NSDL, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, JSW सीमेंट, आशापुरा माइनकेम, केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस और थायरोकेयर टेक्नोलोजिज शामिल हैं।

दूसरी ओर बाहर किए गए शेयरों में L&T फाइनेंस, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, स्टरलाइट टेक्नोलोजिज, KNR कंस्ट्रक्शंस, जेकुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स, VRL लॉजिस्टिक्स, अशोका बिल्डकॉन, अनूप इंजीनियरिंग, केमप्लास्ट सनमार, वेबसोल एनर्जी सिस्टम्स, कावेरी सीड कंपनी, जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज और सिम्फनी शामिल हैं। MSCI में इन बदलावों के लिए एडजस्टमेंट 27 फरवरी को ट्रेडिंग के आखिरी कुछ मिनटों में होंगे।



Source link

Scroll to Top