Nifty trend: शॉर्ट टर्म में निफ्टी छू सकता है 26500 का स्तर, Vodafone Idea में तेजी की गुंजाइश बाकी, लेकिन रहें सतर्क – market trend nifty may touch 26500 level in the short term vodafone idea has room for growth but be cautious



Stock market : एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने बाजार की आगे की दिशा और दशा पर बात करते हुए कहा कि बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 25,300-25,330 के जोन में मजबूत सपोर्ट हासिल करने के बाद अच्छी तेजी दिखाई है। यह तेजी 50-डे ईएमए और 24,587 से 26,104 तक की पिछली बढ़त के 50% फिबोनाची रिट्रेसमेंट के साथ मेल खाती है। इस तकनीकी सेटअप ने एक मज़बूत बेस का काम किया और एक तेज़ उछाल के लिए रास्ता खोला है। निफ्टी 25,318 के हालिया लो से पिछले 5 कारोबारी सत्रें में लगभग 700 अंक चढ़ चुका है।

निफ्टी व्यू

तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है। ये एवरेज भी ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। यह निरंतर तेजी बने रहने का संकेत है। डेली और वीकली दोनों आरएसआई पॉजिटिव जोन में बने हुए हैं,जिससे आगे भी तेजी की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं। उम्मीद है कि यह तेजी जारी रहेगी। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 26,200 और उसके बाद 26,500 के स्तर को छू सकता है।

नीचे की ओर निफ्टी के लिए 25,700-25,650 का 20-डे ईएमए जोन एक अहम सपोर्ट बैंड बना हुआ है। इस जोन से नीचे जाने पर मुनाफावसूली हो सकती है, लेकिन जब तक यह सपोर्ट बना रहता है, ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा।आगे हमें निजी बैंकों,सरकारी बैंकों,फाइनेंशियल सर्विसेज, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, तेल एवं गैस, कैपिटल मार्केट,इंफ्रास्ट्रक्चर और फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

बैंकिग निफ्टी व्यू

बैंकिग शेयरों पर बात करते हुए सुदीप शाह ने कहा कि लगातार तीन हफ़्तों तक साइडवेज़ चलने के बाद, बैंक निफ्टी ने आखिरकार एक ब्रेकआउट किया है और एक मज़बूत अपसाइड मूव दिया है। इस तेजी में इसने एक नया ऑलटाइम हाई बनाया है। इंडेक्स इस हफ़्ते 58,500 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। इससे वीकली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बना है। जो बैंकिंग शेयरों में नई मज़बूती के साफ संकेत दे रहा है।

वर्तमान में, इंडेक्स अपने सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर है। साथ ही ये एवरेज भी बढ़ रहे हैं। यह एक बुलिश फॉर्मेशन है। मोमेंटम इंडीकेट भी तेजी का संकेत दे रहे हैं। डेली और वीकली दोनों आरएसआई पॉजिटिव जोन में बने हुए हैं। साथ ही वीकली एमएसीडी हिस्टोग्राम भी तेजी के संकेत दे रहा है। जिससे ब्रेकआउट के प्रति भरोसा बढ़ता है।

आगे 58,700-58,800 का दायरा बैंक निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस का काम करेगा। 58,800 से ऊपर एक निर्णायक चाल 59,500 और उसके बाद निकट भविष्य में 60,200 की ओर तेज़ी से बढ़ने का रास्ता खोल सकती है। नीचे की ओर, 57,800-57,700 के आसपास का 20-दिवसीय ईएमए जोन एक मज़बूत सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। जब तक ये सपोर्ट कायम रहेगा इंडेक्स का ओवरऑल ट्रेड तेजी का ही रहेगा।

मुथूट फाइनेंस में मुनाफावसूली की उम्मीद

पिछले हफ्ते 15 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त दर्ज करने के बाद क्या आपको मुथूट फाइनेंस में मुनाफावसूली की उम्मीद है? इसके जवाब में सुदीप शाह ने कहा कि मुथूट फाइनेंस ने दूसरी तिमाही के मज़बूत नतीजों के बाद तेज़ी से बढ़त हासिल की है।स्टॉक को रिकॉर्ड एयूएम ग्रोथ, बेहतर गाइडेंस और सोने की बढ़ती कीमतों के बीच गोल्ड लोन की मज़बूत मांग से सपोर्ट मिला है।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो यह शेयर अक्टूबर के मध्य से 3,378-3,089 रुपये के दायरे में कंसोलीडेट हो रहा था और 11 नवंबर को हुए ब्रेकआउट से पहले बोलिंगर बैंड्स छोटे हो रहे थे। इस हफ़्ते की मज़बूत फॉलो-थ्रू खरीदारी,बढ़ते वॉल्यूम के साथ नई तेज़ी आने के संकेत दे रही है। आरएसआई 80.44 पर पहुंच गया है, जो जून 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है। यह ओवरबॉट स्थितियों का संकेत है। ऐसे में नई तेज़ी से पहले इस स्टॉक में मामूली मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Market mood: टेक्निकल इंडीकेटर से मिल रहे निफ्टी फार्मा में मजबूत तेजी के संकेत, अगले हफ्ते इन 2 शेयरों में होगी बंपर कमाई

वोडाफोन आइडिया में अभी भी तेजी की गुंजाइश बाकी

सुदीप शाह ने कहा कि वोडाफोन आइडिया ने हॉरीजेंटल ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट के बाद मज़बूत फॉलो-थ्रू दिखाया है। यह स्टॉक लगातार हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन कर रहा है। 50-डे ईएमए पर मज़बूत सपोर्ट मिलने के बाद,नवंबर की शुरुआत से ही इस शेयर में तेज़ उछाल देखने को मिला है। मोमेंटम इंडीकेटर भी अच्छे नजर आ रहे हैं। RSI तेजी के मूड में है। ADX मजबूत हो रहा है और MACD स्लोप ऊपर की ओर बढ़ रहा है। प्राइस एक्शन और मोमेंटम इंडीकेटरों का यह संयोजन दर्शाता है कि शेयर में अभी भी और तेजी की गुंजाइश हो सकती है। हालांकि,ट्रेडरों को सख्त स्टॉप-लॉस बनाए रखना चाहिए। वोडाफोन आइडिया से जुड़ी निगेटिव और पॉजिटिव खबरों का रेला देखने को मिल सकता है। ऐसे में कोई भी खराब हाल की तेजी को उड़न छू कर सकती है। ऐसे में इस स्टॉक को लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

Market mood: टेक्निकल इंडीकेटर से मिल रहे निफ्टी फार्मा में मजबूत तेजी के संकेत, अगले हफ्ते इन 2 शेयरों में होगी बंपर कमाई

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top