
SBI share price : SBI ने आज PSU बैंकों में जोश भर दिया है। शानदार नतीजों के बाद SBI का शेयर करीब 6 फीसदी दौड़ा है। आज यह शेयर निफ्टी के टॉप गेनरों में शामिल रहने के साथ लाइफ हाई पर पहुंचता नजर आया है। वहीं इसका सेक्टर इंडेक्स भी करीब 3.25 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। SBI ने तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। बैंक का मुनाफा रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। वहीं, मार्जिन और एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। बैंक की बैंलेसशीट भी काफी मजबूत लग रही है।
इस बार के नतीजों और आगे के गाइडेंस पर बात करते हुए बैंक के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि बिना किसी वन ऑफ के बाद भी बैंक ने दमदार प्रदर्शन किया है। सभी पैमाने पर बैंक नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। तीसरी तिमाही में सभी तरह के एसेट्स में सुधार देखने को मिला है। मौजूदा ग्रोथ का मोमेंटम आगे भी जारी रहेगा।
सी एस शेट्टी ने कहा कि आगे कॉर्पोरेट क्रेडिट ग्रोथ 12 फीसदी से ज्यादा रहेगी। MSME सेगमेंट में किसी तरह की चिंता नहीं है। MSME का पोर्टफोलियों डायवर्सिफाई हुआ है। क्रेडिट कॉस्ट के लिए 0.5 फीसदी का गाइडेंस दिया गया है। इस साल NIM 3 फीसदी के ऊपर रह सकती है। तीसरी तिमाही में स्लिपेजेज रेश्यो 0.40 फीसदी पर बरकरार है। FY26 में क्रेडिट ग्रोथ 13-15 फीसदी संभव है। पहले क्रेडिट ग्रोथ अनुमान 12-14 फीसदी था।
SBI पर एक्सपर्ट की राय
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि नतीजों के बाद शेयर में जोरदार तेजी संभव है। SBI आज का हीरो ऑफ द डे हो सकता है। हर पैमाने पर कंपनी के नतीजे शानदार हैं। वैल्यूएशन में बहुत बड़ा डिस्काउंट है। सालाना आधार पर लोन ग्रोथ 15.6 फीसदी और डिपॉजिट 9 फीसदी बढ़े हैं। NIMs 2.97 फीसदी से बढ़कर 2.99 फीसदी पर आ गया है। बैंक की असेट क्वॉलिटी में भी सुधार दिखा है। नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज भी बुलिश हैं। स्टॉक के लिए CLSA का 1275 रुपए तो जैफरीज का 1300 रुपए का टारगेट है।
SBI पर ब्रोकरेज की राय
JEFFERIES ने SBI पर BUY कॉल देते हुए 1300 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं,CLSA ने OUTPERFORM रेटिंग देते हुए 1,275 रुपए का टारगेट दिया है। CITI ने इसको BUY कॉल देते हुए 1,265 रुपए का टारगेट दिया है। NUVAMA ने भी BUY कॉल देते हुए 1,250 रुपए का टारगेट दिया है। NOMURA ने स्टॉक में खरीदारी की सलाह देते हुए 1,235 रुपए का टारगेट सेट किया है।
UBS ने SBI को NEUTRAL रेटिंग देते हुए 1,120 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, BERNSTEIN ने इसको MARKET PERFORM रेटिंग देते हुए 1,100 रुपए का टारगेट दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।