Shipping Corporation of India के शेयर ने लगाई 14% तक की छलांग, मुनाफा 436% बढ़ने से बंपर खरीद – shipping corporation of india share jumps upto 14 percent after profit rises 436 percent in q3 



सरकारी कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर में 9 फरवरी को 14 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई दी। BSE पर शेयर का भाव 253 रुपये के हाई तक गया। शुक्रवार, 6 फरवरी की रात को कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। उन पर निवेशकों की प्रतिक्रिया आज सोमवार को देखने को मिल रही है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 436 प्रतिशत बढ़कर 404.97 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले मुनाफा 75.52 करोड़ रुपये था। इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवन्यू 22.5 प्रतिशत बढ़कर 1611.67 करोड़ रुपये हो गया। ​दिसंबर 2024 तिमाही में यह 1315.60 करोड़ रुपये था। खर्च 1253.28 करोड़ रुपये के रहे, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1277.31 करोड़ रुपये के रहे थे।

शेयर 2 सप्ताह में 23 प्रतिशत चढ़ा

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का मार्केट कैप बढ़कर 11600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 2 हफ्तों में 23 प्रतिशत उछला है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 280 रुपये और एडजस्टेड लो 138.25 रुपये है। कंपनी BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

देगी 3.5 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड

कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.5 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 फरवरी 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। डिविडेंड का पेमेंट घोषणा की तारीख 6 फरवरी से 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का ​पहला अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।



Source link

Scroll to Top