Q3 Results: सरकारी कंपनी का प्रॉफिट-रेवेन्यू डबल, 6 महीने में 150% भागा है शेयर – q3 results hindustan copper profit and revenue double psu stock surges 150 percent in six months



Q3 Results: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper Ltd) ने गुरुवार 5 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर ₹156 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹63 करोड़ था। मुनाफे में 147.6% का इजाफा हुआ है।

दिसंबर तिमाही में हिंदुस्तान कॉपर का रेवेन्यू सालाना आधार पर दोगुना होकर ₹687.3 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आय ₹327.8 करोड़ थी, जिससे कारोबार में साफ मजबूती दिखती है।

EBITDA और मार्जिन में इजाफा

Hindustan Copper का दिसंबर तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर ₹244.4 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹108 करोड़ था।

कंपनी का EBITDA मार्जिन भी मजबूत हुआ है। मार्जिन करीब 270 बेसिस पॉइंट बढ़कर 35.6 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 32.9 प्रतिशत था।

कॉपर की कीमतों से मिला सपोर्ट

Hindustan Copper के बेहतर नतीजों के पीछे ग्लोबल मार्केट में कॉपर की कीमतों में आई तेजी बड़ी वजह रही। हालांकि, अब कॉपर के दाम $13,000 प्रति टन के स्तर से नीचे आ चुके हैं। फिलहाल बाजार की नजर स्टॉकपाइल और चीन की मांग पर बनी हुई है।

हिंदुस्तान कॉपर अपनी माइन कैपेसिटी को मौजूदा करीब 4 मिलियन टन से बढ़ाकर 12 मिलियन टन से ज्यादा करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी अगले 5 से 6 साल में करीब ₹2,000 करोड़ का कैपेक्स करेगी।

FY26 के लिए मजबूत गाइडेंस

Hindustan Copper के मैनेजमेंट ने FY26 के लिए करीब 20 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। साथ ही मार्जिन 40 प्रतिशत से ऊपर रहने का अनुमान जताया है। कंपनी के मुताबिक, प्रोडक्शन की लागत करीब $5,500 प्रति टन है।

शेयर प्राइस में उतार-चढ़ाव

नतीजों के बाद हिंदुस्तान कॉपर का शेयर उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार करता दिखा। आखिर में यह 0.27 की मामूली गिरावट के साथछ 612 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीनों में यह शेयर करीब 150 प्रतिशत चढ़ चुका है। इसमें से ज्यादातर तेजी दिसंबर और जनवरी में देखने को मिली है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top