Gold Price Updates: यूबीएस की इस रिपोर्ट से गोल्ड के इनवेस्टर्स टेंशन-फ्री, जानिए इस रिपोर्ट में क्या है खास – gold price updates this report of ubs on gold may make gold investors tension free know what is in this report gold futures



बीते एक हफ्ते में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को डरा दिया है। खासकर ऐसे इनवेस्टर्स ज्यादा परेशान हैं, जिन्होंने हाई प्राइसेज पर कीमतों मेटल्स में निवेश किया है। सिल्वर पर तो अब भी दबाव दिख रहा है, लेकिन गोल्ड की कीमतें दबाव से बाहर निकल रही हैं। इस बीच, यूबीएस ने गोल्ड पर एक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट गोल्ड के निवेशकों को टेंशन-फ्री कर सकती है।

5 फरवरी को गोल्ड की कीमतों में शुरुआती कारोबार में गिरावट दिखी थी। विदेश में स्पॉट गोल्ड करीब 2.5 फीसदी नीचे था। इधर, इंडिया में एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गया था। लेकिन, दिन में 12 बजे एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स में रिकवरी दिखी। अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 0.56 फीसदी यानी 852 रुपये चढ़कर 1,53,898 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। यह गोल्ड के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है।

यूबीएस में एनालिस्ट्स का कहना है कि गोल्ड में तेजी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि अगले 5 महीनों में गोल्ड का प्राइस 6,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। 5 फरवरी को स्पॉट गोल्ड करीब 4,900 डॉलर प्रति औंस था। इसका मतलब है कि गोल्ड की कीमतों में अगले कुछ महीनों में करीब 25 फीसदी उछाल आ सकता है। इस तेजी का फायदा उन्हीं इनवेस्टर्स को मिलेगा जिनके पोर्टफोलियो में गोल्ड शामिल होगा।

यूबीएस ने हालांकि कहा है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतें सीमित दायरे में दिख सकती हैं। उधार के पैसे से गोल्ड पर दांव लगाने वाले ट्रेडर्स अपने सौदे काट रहे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है, “आने वाले दिनों में मार्जिन कॉल की वजह से गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में कीमतें 4,500-4,800 डॉलर प्रति औंस की रेंज में बनी रह सकती हैं। उसके बाद गोल्ड में तेजी दिखेगी। यह इस साल के मध्य तक 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।”

सिल्वर के बारे में यूबीएस का अनुमान थोड़ा अलग है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। 5 फरवरी को भी सिल्वर की कीमतों पर बड़ा दबाव देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर का भाव 7 फीसदी गिरकर 77 डॉलर प्रति औंस तक चला गया था। इधर, इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स (मार्च डिलीवरी) 6.40 फीसदी गिरकर 2,51,652 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा था।



Source link

Scroll to Top