
Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी मुनाफावसूली के दबाव के संकेत मिल रहे है। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 04 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 78.56 प्वाइंट्स यानी 0.09% के मामूली उछाल के साथ 83,817.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 48.45 प्वाइंट्स यानी 0.19% की हल्की बढ़त के साथ 25,776.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, LIC, इंडियन ऑयल, नायका की एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, भारती हेक्साकॉम, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, एलेम्बिक फार्मा, बर्जर पेंट्स इंडिया, ब्लैकबक, गोदरेज प्रॉपर्टीज, हिंदुस्तान कॉपर, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, एनसीसी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, हिताची एनर्जी इंडिया, पीवीआर आइनॉक्स, फिजिक्सवाला, रेल विकास निगम, सुजलॉन एनर्जी, यूनिकेम लैबोरेटरीज, वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स और वीए टेक वाबाग आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के नतीजे पेश
Tata Power Company Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा पावर कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.6% बढ़कर ₹1,194.3 करोड़ पर पहुंच गया तो रेवेन्यू इस दौरान 9.4% गिरकर ₹13,948.4 करोड़ पर आ गया।
NHPC Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एनएचपीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5.2% गिरकर ₹219.1 करोड़ और रेवेन्यू 2.9% फिसलकर ₹2,220.7 करोड़ पर आ गया।
Trent Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ट्रेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.7% बढ़कर ₹510.1 करोड़ और रेवेन्यू 14.8% उछलकर ₹5,345 करोड़ पर पहुंच गया।
Welspun Enterprises Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर वेलस्पन एंटरप्राइजेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 65.5% गिरकर ₹26.7 करोड़ और रेवेन्यू 12.2% फिसलकर ₹787 करोड़ पर आ गया।
Keystone Realtors Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कीस्टोन रिएल्टर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 77.6% गिरकर ₹3.4 करोड़ और रेवेन्यू 42.6% फिसलकर ₹266.2 करोड़ पर आ गया।
Global Health Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ग्लोबल हेल्थ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 33.5% गिरकर ₹95 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 18.8% उछलकर ₹1,121 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹36.5 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।
Bajaj Holdings and Investment Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बजाज होल्डिंग एंड इंवेस्टमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.3% बढ़कर ₹2,016.2 करोड़ और रेवेन्यू 127.6% उछलकर ₹287.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Cummins India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कमिन्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13% गिरकर ₹486 करोड़ और रेवेन्यू 1.3% फिसलकर ₹3,054.9 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹126.54 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।
Timken India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टिमकेन इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30.2% गिरकर ₹54.6 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 14.1% उछलकर ₹779.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹14.4 करोड़ से गिरकर ₹7.1 करोड़ पर आ गया।
CCL Products Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सीसीएल होल्डिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 59% बढ़कर ₹100.3 करोड़ और रेवेन्यू 38.5% उछलकर ₹1,050.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Force Motors Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर फोर्स मोटर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 252.1% बढ़कर ₹406.1 करोड़ और रेवेन्यू 12.7% उछलकर ₹2,128.6 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹211.2 करोड़ के एक्सेप्शनल गेन में पहुंच गई।
Transport Corporation of India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.7% बढ़कर ₹114.7 करोड़ और रेवेन्यू 8.9% उछलकर ₹1,248.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Lloyds Engineering Works Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 70.9% बढ़कर ₹61 करोड़ और रेवेन्यू 2.3% उछलकर ₹272.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹9.8 करोड़ से उछलकर ₹24.1 करोड़ पर पहुंच गई।
Apollo Tyres Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो टायर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 39.5% बढ़कर ₹470.5 करोड़ और रेवेन्यू 11.8% उछलकर ₹7,743.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Gallantt Ispat Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गैलेंट इस्पात का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.7% गिरकर ₹100.4 करोड़ और रेवेन्यू 4% फिसलकर ₹1,073.6 करोड़ पर आ गया।
Redington India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रेडिंगटन इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.6% बढ़कर ₹413.4 करोड़ और रेवेन्यू 15.7% उछलकर ₹30,921.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Jubilant Ingrevia Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जुबिलैंट इनग्रेविया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32.4%% गिरकर ₹46.9 करोड़ और रेवेन्यू 0.5% फिसलकर ₹1,051 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹13.04 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।
Sammaan Capital Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सम्मान कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3.8% बढ़कर ₹314.1 करोड़ और रेवेन्यू 7% उछलकर ₹2,157.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Kalpataru Projects International Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.2% बढ़कर ₹152.2 करोड़ और रेवेन्यू 16.3% उछलकर ₹6,665.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹29.5 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।
Metropolis Healthcare Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32% बढ़कर ₹41.4 करोड़ और रेवेन्यू 25.8% उछलकर ₹405.9 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड 3:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने की भी मंजूरी दी है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें
मैरिको ने कॉस्मिक्स ब्रांड की मालिकन कॉस्मिक्स वेलनेस में रणनीतिक निवेश के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। मैरिको इस रणनीतिक निवेश के तहत कॉस्मिक्स वेलनेस के फाउंडर्स से इसकी 60% हिस्सेदारी ₹225.67 करोड़ में हासिल करेगी।
Power Grid Corporation of India
पावर ग्रिड को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने 17 सहायक कंपनियों को दो सहायक कंपनियों में विलय को मंजूरी दे दी है।
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के बोर्ड की 7 फरवरी को बैठक है जिसमें प्रमोटर्स को प्रिफरेंशयिल आधार पर इक्विटी शेयर, वारंट या कंवर्टिबल डिबेंचर्स जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
बल्क डील्स
फ्रांसीसी बैंक Societe Generale ने गोकलदास एक्सपोर्ट्स के 5.02 लाख शेयर (0.68% हिस्सेदारी) ₹807.18 के भाव से ₹40.5 करोड़ में खरीदे हैं।
ब्लॉक डील्स
Aditya Birla Capital, Federal Bank, Indian Bank, NALCO
बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने Societe Generale से आदित्य बिरला कैपिटल के 20.91 लाख शेयर (0.07% हिस्सेदारी) ₹344 के भाव से ₹71.93 करोड़ में, इंडियन बैंक के 6.18 लाख शेयर (0.02% हिस्सेदारी) ₹873 के भाव से ₹53.95 करोड़ में और नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) के 11.2 लाख शेयर (0.06% हिस्सेदारी) ₹374 के भाव से ₹41.88 करोड़ में और फेडरल बैंक के 31 लाख शेयर (0.12% हिस्सेदारी) ₹287 के भाव से ₹88.97 करोड़ में खरीदे हैं।
सन फार्मा, चोलमंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, गेल (इंडिया), डॉ लाल पैथलैब्स, MOIL, प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर, स्टाइरेनिक्स परफॉर्मेंस मैटेरियल्स और व्हील्स इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं पीवीवी इंफ्रा के राइट्स तो नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स डेट है।
सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पोजिशंस नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।